MP College: कॉलेज छात्रों के लिए बड़ी खबर, इस योजना से मिलेगा 60 हजार को रोजगार

employment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कॉलेज छात्रों (MP College Student) के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने 60 हजार छात्रों को रोजगार देने की तैयारी की है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के 80 हजार महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किये जाने की योजना है। अपने क्षेत्राधिकार में स्थित महाविद्यालयों से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये ऐसे विद्यार्थियों की सूची तैयार करे, जिन्होंने पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया हो।

यह भी पढ़े.. MP College: कॉलेज छात्रों को लेकर विभाग का बड़ा फैसला, नए सत्र से शुरु होंगे ये कोर्स

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने आज मंत्रालय भोपाल से रीवा में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत संभागस्तरीय मार्गदर्शन एवं परामर्श केन्द्र का ऑनलाइन शुभारंभ किया और कहा कि वर्तमान वर्ष में 60 हजार विद्यार्थियों को रोजगार देने का लक्ष्य है, इसलिए विद्यार्थियों को रोजगार और स्वरोजगार स्टार्टअप (startup) प्रेरित करने और मार्गदर्शन प्रदान करने के प्रयास करें। योजना की गतिविधियों का संचालन समस्त महाविद्यालयों (MP College) में सुनिश्चित करने के लिए संभागीय नोडल अधिकारी निरंतर अपने-अपने जिला नोडल अधिकारियों, प्रकोष्ट प्रभारियों से संपर्क स्थापित कर योजना का क्रियान्वयन कराए, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकें।

मंत्री डॉ. यादव (Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि  संभागीय और जिला नोडल अधिकारी क्षेत्रान्तर्गत स्थित उद्योगों से संपर्क कर महाविद्यालयों से MOU करने के लिये आवश्यक कार्यवाही करें। इन उद्योगों में विद्यार्थियों को रोजगार देने के लिये आवश्यक ड्राइव का आयोजन भी कराने के लिए सम्पर्क स्थापित कर बेहतर प्रयास करें। संगठित क्षेत्र के आलावा असंगठित क्षेत्र में विद्यार्थियों को रोजगार (Employment) के अवसर निर्मित करने के आवश्यक प्रयास करें, साथ ही आगामी 03 माह की कार्ययोजना बनाकर राज्य नोडल कार्यालय को प्रेषित करें।

यह भी पढ़े.. Electricity Bill: MP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, इन जिलों को मिलेगा लाभ

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत माह फरवरी-मार्च 2021 में अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण जो कि नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल द्वारा ऑनलाइन (Online) के माध्यम से संपन्न हुआ था की लिंक कक्षावार मेंटर्स को उपलब्ध कराकर प्रशिक्षण दिया जाए। उसको आधारभूत प्रशिक्षण के रूप में महाविद्यालय के अप्रशिक्षित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर लाभान्वित किया जाए। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों कि जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा राज्य कार्यालय को प्रेषित की जायें ताकि उन विद्यार्थियों को राज्य कार्यालय द्वारा डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किया जा सके।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संभागवार एवं जिलेवार Whatsapp Group बनाये जायें तथा उन ग्रुप में क्षेत्र के सफल उद्यमी, NGO ऐसे विद्यार्थियों जो अपना स्वयं का व्यवसाय कर रहे हों को भी जोड़ा जाए। प्रत्येक माह शासकीय, अशासकीय, संगठित, असंगठित क्षेत्र में नियोजित होने वाले विद्यार्थियों का डाटा संधारित किया जाए एवं उसकी जानकारी गूगल फॉर्म में दर्ज की जाए।कॅरियर मेलों में रोजगार कार्यालयों की प्रदर्शनियां भी लगाई जायें जिससे विद्यार्थियों को रोजगार कार्यालयों में पंजीयन कराने की सुविधा प्राप्त हो सके और रोजगार कार्यालयों से संपर्क कर उनके पंजीयन अनुसार रोजगार प्रदान कराया जाये।

छात्रों की लिस्ट बनाकर अपडेट करें

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि  रोजगार और स्वरोजगार को मुख्य लक्ष्य बनायें और छोटे महाविद्यालय (MP Colleges) प्रति माह 01 से 03 विद्यार्थियों के रोजगार और स्वरोजगार तथा बड़े महाविद्यालय 05 से 10 रोजगार स्वरोजगार का लक्ष्य लेकर चलें तथा इसे पूरा करने के प्रयास भी करें। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों की सूची बनाकर निरंतर अपडेट करते रहें। शहरी क्षेत्र में पार्ट टाइम जॉब करने वाले विद्यार्थियों और रोजगार और स्वरोजगार प्राप्त विद्यार्थियों की सूची बनायें और निरंतर अपडेट करते रहें।

यह भी पढ़े… MP: आँगनवाड़ी-स्कूलों में 15 अगस्त तक पूरा होगा ये काम, मंत्री बोले-सर्वोच्च प्राथमिकता दें

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews