नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सीबीएसई (CBSE) के 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं मैट्रिक परीक्षा 2023 (CBSE Board exam 2023)के सैंपल पेपर (sample paper) की घोषणा कर दी है। अगले साल होने वाली परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से 10वीं 12वीं के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही अंकन योजना को लेकर भी नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

फरवरी 2023 में होने वाली सीबीएसई 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल पेपर की घोषणा में देरी की गई है। इस को लेकर शिक्षक पहले ही चिंता जता चुके थे। सैंपल पेपर से छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी में मदद मिलती है। एक तरफ जहां उन्हें एग्जाम पैटर्न की होती है। साथ ही क्वेश्चन ऑप्शन और अंकन योजना के साथ छात्र बेहतर प्रैक्टिस कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकते है। सैंपल पेपर छात्रों को विषय वस्तु में हो रही कमजोरी में मदद करती है।

सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च अप्रैल 2023 के महीने में आयोजित की जाएगी, इसके लिए सैंपल पेपर के साथ सब्जेक्ट वाइज मार्किंग स्कीम भी जारी की गई है। जिसके तहत छात्र परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। वहीं कितने शब्दों में परीक्षा के उत्तर देने हैं। इन सभी के लिए सैंपल पेपर की घोषणा की गई है।

Read More : कर्मचारियों को DA के साथ मिलेगी एक और बड़ी सौगात! सैलरी में आएगा 40000 का उछाल, जानें ताजा अपडेट

बता दें कि कोरोना को लेकर दुनिया एक बार फिर से सामान्य स्थिति में वापस लौट रही है। इसके साथ ही सीबीएसई ने भी इस सत्र 2022 -23 में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एकल बोर्ड परीक्षा का आयोजन करने का फैसला किया है। हालांकि सीबीएसई के तरफ से मूल्यांकन योजना में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इसके साथ ही अंक वेटेज और विकल्प को इसमें शामिल किया गया है। केवल एक बोर्ड परीक्षा आयोजन के साथ ही सीबीएसई द्वारा 2023 सत्र के लिए कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम में 30% तक की कमी करते हुए कटौती की गई है।

छात्रों की सुविधा के लिए यहां सैंपल पेपर की लिंक उपलब्ध कराई जा रही है। इस लिंक पर क्लिक करके छात्र 10वीं और 12वीं के नमूने प्रश्न पत्र पर पहुंच सकते हैं।

2022-23 के लिए सीबीएसई कक्षा 10 Sample प्रश्न पत्र

https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSX_2022-23.html

2022-23 के लिए सीबीएसई कक्षा 12 Sample प्रश्न पत्र

https://cbseacademic.nic.in/SQP_CLASSXII_2022-23.html

सैंपल पेपर्स कैसे डाउनलोड करें

  • सीबीएसई एकेडमिक की आधिकारिक साइट cbseacademic.nic.in पर जाएं
  • वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 10 और 12 के सैंपल प्रश्न पत्रों पर क्लिक करें
  • खुलने वाली सूचना में कक्षा 10 और कक्षा 12 के सैंपलप्रश्न पत्र के लिंक पर क्लिक करें
  • एक नया पेज खुलेगा