मध्यप्रदेश को केन्द्र सरकार का तोहफा, भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर होगा 4-लेन में अपग्रेड, राशि मंजूर, इन जिलों को लाभ

नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से यूपी बॉर्डर तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दी गई है और कुल लागत 3589.4 करोड़ रु निर्धारित की गई है। 
madhya pradesh news

MP Bhopal Kanpur Economic Corridor: दिवाली से पहले केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है। मोदी सरकार ने भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने 3589.4 करोड़ की मंजूरी दे दी है। इससे मध्यप्रदेश में सड़क विकास को नई रफ्तार मिलेगी और क्षेत्रीय व्यापार और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा MP को विकास पथ की अमूल सौगात देने पर उनका आभार माना है। उन्होंने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में मप्र सरकार बढ़ती रोड कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास का नया अध्याय लिख रही है। भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के 4-लेन में अपग्रेडेशन से इस क्षेत्र के आर्थिकक विकास को गति मिलेगी, यातायात सुगमता के साथ ही सड़क दुर्घटना में भी कमी आयेगी।

भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर से होगा बड़ा लाभ

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मध्यप्रदेश में भोपाल-कानपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर को 4-लेन में अपग्रेड करने के लिए भोपाल से विदिशा, विदिशा से ग्यारसपुर, सताईघाट से चौका और चौका से कैमाहा पैकेजों के लिए 3589.4 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस अपग्रेडेशन से क्षेत्र में यातायात सुगम होगा और यात्रा के समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, जिससे व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आएगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसी के साथ मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए भी 592 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

मध्य प्रदेश यूपी की बढ़ेगी कनेक्टिविटी 

दरअसल, एमपी सरकार ने अपने संकल्प पत्र के तहत बुंदेलखंड विकास पथ की घोषणा की थी, जो भोपाल को बुंदेलखंड के सागर और छतरपुर जिलों से जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण 4-लेन सड़क परियोजना है। इसका उद्देश्य भोपाल से सागर होते हुए छतरपुर और यूपी बॉर्डर तक की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना है, जिससे क्षेत्रीय व्यापार और यातायात सुगमता में वृद्धि होगी।NHAI द्वारा इस मार्ग को 4-लेन में विस्तारित करने की प्रक्रिया पहले से जारी थी, लेकिन कुछ हिस्सों के लिए मंजूरी लंबित थी। नई दिल्ली में आयोजित बैठक में भोपाल से सागर और छतरपुर से यूपी बॉर्डर तक इस मार्ग को 4-लेन में अपग्रेड करने की अनुमति दी गई है और कुल लागत 3589.4 करोड़ रु निर्धारित की गई है।  यह पथ न केवल कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

मंडला-नैनपुर मार्ग के लिए 592 करोड़ की स्वीकृति

केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने मंडला से नैनपुर तक 46 किलोमीटर लंबे मार्ग को अपग्रेड करने के लिए भी 592 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। इस मार्ग के अपग्रेड होने से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित और कुशल बनाया जाएगा।इन परियोजनाओं से राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास के साथ रोजगार सृजन और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही परियोजनाओं के पूरे होने पर न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई ऊंचाई मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews