MP News: CM Shivraj 20 नवंबर को जल महोत्सव का करेंगे शुभारंभ

शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) शनिवार 20 नवम्बर 2021 को दोपहर 3:20 बजे खण्डवा (khandwa) जिले के हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे।यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा।

‘’जल महोत्‍सव’’ के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्‍य केन्‍द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्‍चर से सम्‍बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे।

Read More: Indian Railways : यात्रियों के लिए खुशखबरी! ट्रेनों में अब परोसा जाएगा पका हुआ भोजन, इन बातों का रखे ध्यान

महोत्‍सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। ‘जल महोत्सव’ में साहसिक खेलों को ध्‍यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।

टेन्‍ट सिटी

इंदिरा सागर बांध में स्थित हनुवंतिया टापू में पर्यटकों के लिए टेन्‍ट सिटी का संचालन 1 नवंबर 2021 से किया जा रहा है। टेन्‍ट सिटी में 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी हॉल की भी सुविधा होगी।

महोत्सव के दौरान कोरोना महामारी को ध्‍यान में रखते हुए पर्यटकों को मास्‍क लगाना अनिवार्य होगा, पर्यटकों को मास्‍क और सेनिटाइजर्स भी उपलब्‍ध कराये जायेंगे। टेंट सिटी में विभिन्‍न स्‍थानों पर भी सेनीटाइजर स्‍टेंड लगाये जायेंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews