पत्रकारों को कसम दिला मौत के आंकड़े पूछ रहे कांग्रेस नेता, भाजपा ने ली आपत्ति

भाजपा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (Coronavirus) के आंकड़ों पर सियासत लगातार जारी है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) जैसे बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया (Social Media) के माध्यम से शिवराज सरकार (Shivraj Government) की घेराबंदी कर रहे है वही दूसरी तरफ पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक पत्रकारों को कसम दिलाकर मौत के आंकड़े पूछ रहे है। इस पर भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने आपत्ति जताई है।

यह भी पढ़े… WhatsApp की नई प्राइवेसी पॉलिसी ना मानने वालों के लिए बड़ी खबर

भाजपा नेता (BJP Leader) सुरेन्द्र शर्मा ने FACEBOOK पर कांग्रेस विधायक (Congress MLA) का एक इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा है कि जीतू पटवारी (Jitu Patwari) जी काँग्रेस के तमाम नेता और आप जिस प्रकार से झूठ बोल रहे हैं, वह सर्व विदित है। पत्रकार को आपने अल्लाह की कसम दी, उसने सच बोला कि उसके किसी परिचित की मृत्यु नहीं हुई है। सच तो यह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) और उनकी सरकार के बेहतर प्रबंधन के कारण कोरोना की भयावहता के बावजूद जनहानि बहुत कम हुई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: नौतपे के बीच मध्य प्रदेश के इन संभागों में बारिश के आसार

भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा ने आगे लिखा है कि कमलनाथ और आप मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  में कोविड से हुई मौत का आंकड़ा 1लाख बता रहे हैं, उस हिसाब से प्रत्येक विधानसभा में 500 से ज्यादा लोगों की मृत्यु कोविड से होना चाहिये। आप अपनी विधानसभा के 500 लोगों का की मृत्यु की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि 1लाख मुझसे नगद ईनाम ले जाना या फिर झूठ बोलने के लिये प्रदेश की जनता से माफ़ी माँग लेना।।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews