कोरोना टीकाकरण महाअभियान- सीएम शिवराज ने की जनता से ये अपील

कोरोना टीकाकरण महाअभियान- सीएम शिवराज ने की जनता से ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शत प्रतिशत टीकाकरण (Vaccination) के प्रयास कर रही सरकार ने आज 24 नवम्बर को टीकाकरण महाअभियान (Corona Vaccination Campaign) चलाया है। पूरे प्रदेश में  बनाये गए टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था सरकार ने की है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वे कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील की है कि आज फिर टीकाकरण महाभियान के अंतर्गत निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण किया जायेगा। पिछले टीकाकरण महाअभियानों की तरह ही इस बार भी आप आगे आएं और शत प्रतिषत वैक्सीन लगवाकर टीकाकरण महाअभियान को सफल बनायें।

ये भी पढ़ें – MP Corona: मप्र में कोरोना विस्फोट, आज 22 नए केस, अकेले इंदौर में मिले 13 पॉजिटिव

टीकाकरण महाअभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का असर भी देखने को मिल रहा है।  लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सर्दी के बावजूद दोपहर 12 बजे तक प्रदेश में 4 लाख 75 हजार 859 लोग वैक्सीन लगवा चुके थे।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चांदी दोनों सस्ते, खरीदने का सुनहरा मौक़ा

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews