कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, कमेटी गठित, मानदेय में 10000 रुपए तक की बढ़ोतरी, सेवा शर्त नियमावली होगी तैयार, मिलेगा अवकाश का लाभ

employees transfer

रांची, डेस्क रिपोर्ट। राज्य सरकार द्वारा पारा शिक्षकों (para teachers) की सेवा शर्त नियमावली तैयार कर ली गई है। अब इसके साथ ही Employees- BRP-CRP के लिए भी नई सेवा शर्त नियमावली तैयार की जाएगी। नियमावली तैयार करने के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। बैठक में नियमावली के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया है। यदि ऐसा होता है तो वह सीआरपी और बीएसपी के मानदेय में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी।

Read More : Indore में आयोजित हुआ अनूठा पुस्तक मेला, किलो से मिल रही ज्ञान की किताबें

दरअसल सेवा शर्त नियमावली में बीआरपी सीआरपी के मानदेय में 10000 की बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उन्हें अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। बता दें कि अभी बीआरपी को 15500 रूपए सभी सीआरपी को 16500 रूपए मानदेय के रूप में उपलब्ध कराए जाते हैं। बीआरपी को 1000 रूपए यात्रा भत्ता दिया जाता है जबकि सीआरपी को 12 सो रुपए यात्रा भत्ता उपलब्ध कराया जाता है।

नियमावली तैयार होने के बाद इनके वेतन में 10000 की एकमुश्त वृद्धि होगी। इनकी नियुक्ति सर्व शिक्षा अभियान के तहत होती है। बीआरपी सीआरपी के मानदेय में पिछले बढ़ोतरी वर्ष 2019 में देखने को मिली थी। इसके लिए सेवा शर्त नियमावली बनाने के लिए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के निर्देश पर कमेटी का गठन किया गया है।

वही सेवा शर्त में प्रतिवर्ष मानदेय की वृद्धि का भी प्रावधान किया गया है। सेवा शर्त नियमावली के तहत इनके मानदेय में प्रतिवर्ष 3 फीसद की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उन्हें अवकाश की सुविधा का भी लाभ दिया जाएगा। कमेटी द्वारा अनुशंसा रिपोर्ट विभाग को सौंपा जाएगा। जिसके बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाना है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews