रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, अप्रेंटिस पद पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

government jobs

Railway Recruitment: देश के ऐसे कई युवा हैं जो रेलवे से जुड़कर देश की सेवा करना चाहते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और रेलवे में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में कोंकण रेलवे की तरफ से अप्रेंटिस पद पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन के अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2023 रखी गई है और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कितने पद

कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से निकल गई इस भर्ती में ट्रेनी अप्रेंटिस के 190 पद भरे जाने वाले हैं। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।

आयु सीमा

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 और अधिक से अधिक 25 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन योग्यता के मुताबिक किया जाएगा। उम्मीदवारों की जैसी योग्यता होगी उसी के मुताबिक उन्हें शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रक्रियाओं में पास होने वाले उम्मीदवार को अंतिम मेरिट लिस्ट में जगह दी जाएगी।

मिलेगा स्टाइपेंड

इस भर्ती के तहत जिन उम्मीदवारों को अप्रेंटिस पद पर रखा जाएगा उन्हें 9000 रुपए की सैलरी स्टाइपेंड के तौर पर दी जाएगी। यह स्टाइपेंड ग्रैजुएट अप्रेंटिस उम्मीदवारों के लिए है। वहीं जिनके पास डिप्लोमा है उन्हें 8000 रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। इस संबंध में सारी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews