
demo pic
Jharkhand Government Employees Holidays : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने साल 2024 के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इसमें राज्य सरकार ने 2024 के लिए कुल 33 छुट्टियों का ऐलान किया गया है। एनआई एक्ट के तहत सरकार ने 21 और कार्यपालक एक्ट के तहत 12 दिनों की छुट्टियां घोषित की है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया गया है।
आदेश के तहत अगले साल होलिका दहन, अंबेडकर जयंती,महावीर जयंती, सोहराय सोहराय, हूल दिवस, चित्रगुप्त पूजा रविवार को पड़ने के कारण अलग से कोई छुट्टी नहीं दी गई है। अंकित पर्व / अवसरों पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया गया हैं। वहीं अंकित तिथियों को कार्यपालक आदेश के तहत झारखंड सरकार के अधीन सभी कार्यालय एवं राजस्व कार्यालय बंद रहेंगे।कार्मिक विभाग के जारी आदेश के अनुसार चांद के दृष्टि को चरण होने के अनुसार मुस्लिम त्योहार के लिए निर्धारित अवकाश की तिथि में बदलाव हो सकता है।
2024 में कब कब रहेगा अवकाश
- झारखंड में एनआइ एक्ट के तहत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 8 मार्च को महाशिवरात्रि, 25 मार्च को होली, 29 मार्च को गुड फ्राइडे, 11 अप्रैल को ईद, 17 अप्रैल को रामनवमी, 23 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 17 जून को बकरीद।
- 17 जुलाई को मुहर्रम, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 26 अगस्त को जन्माष्टमी, 14 सितंबर को करमा, 16 सितंबर को मोहम्मद साहब की जयंती, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 11 अक्टूबर को महाअष्टमी और महानवमी
- 12 अक्टूबर को विजयादशमी, 31 अक्टूबर को दीपावली, 7 और 8 नवंबर को छठ, 15 नवंबर को गुरुनानक जयंती और 25 दिसंबर को क्रिसमस की छुट्टी घोषित की गई है।
- कार्यपालक आदेश के तहत 15 जनवरी को मकर सक्रांति, 23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जंयती, 14 फरवरी को बसंत जयंती, 24 फरवरी को संत रविदास जयंती, 1 मई को मजदूर दिवस, 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस।
- 19 अगस्त को रक्षा बंधन, 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 3 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र, 10 अक्टूबर को दशहरा और 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा को शामिल किया गया है।
- रविवार होने की वजह से 14 जनवरी को सोहराय की छुट्टी रहेगी। 24 मार्च को होलिका दहन, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती, 21 अप्रैल को महावीर जयंती, 30 जून को हूल दिवस, 7 जुलाई को रथयात्रा, 3 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा का अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है। बैंकों की वार्षिक बंदी एक अप्रैल को होने वाली है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

