
Employee Honorarium hike : झारखंड के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज के ट्यूटर और जूनियर रेडिडेंटस के मानदेय में वृद्धि की है। इसके लिए झारखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त) नियमावली 2020 के नियम-2 में संशोधन किया गया है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी है।वही सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट (एकेडमिक एवं नॉन एकेडमिक) एवं इन्टर्नस के मानदेय में भी वृद्धि की है जिसको लेकर विभाग द्वारा संकल्प जारी कर दिया गया है।
जानिए किसके मानदेय में कितनी हुई वृद्धि
- प्रभात खबूर के अनुसार, मानदेय में वृद्धि के बाद अब ट्यूटर या वरीय रेजिडेंट को प्रतिमाह 80 से 85 हजार मानदेय मिलेगा। पहले इन्हें प्रतिमाह 75 हजार रुपये मानदेय मिलता था। प्रथम वर्ष में ट्यूटर को प्रतिमाह 80 हजार, द्वितीय वर्ष में 82,500 व तृतीय वर्ष में 85 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा।
- MGM चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल जमशेदपुर के जूनियर रेजिडेंटस (एकेडमिक) स्नातकोत्तर को प्रथम वर्ष में प्रतिमाह 54,500 रुपये, जूनियर रेजिडेंटस (एकेडमिक) स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष में प्रतिमाह 58,500 रुपये, जूनियर रेजिडेंटस (एकेडमिक) स्नातकोत्तर तृतीय वर्ष में प्रतिमाह 63,000 रुपये व जूनियर रेजिडेंटस MBBS (नॉन एकेडमिक) में 54,500 रुपये का मानदेय मिलेगा।
- शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, धनबाद, फुलो झानो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, दुमका व मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल, पलामू व शेख भिखारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल हजारीबाग में जूनियर रेजिडेंटस MBBS (नॉन एकेडमिक) में प्रतिमाह 54,500 रुपये स्कॉलरशिप दिया जायेगा पहले जूनियर रेजिडेंटस को प्रतिमाह 4। से 43 हजार रुपये स्कॉलरशिप मिलता था।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

