खुशखबरी: दिवाली से पहले मध्य प्रदेश को नई सड़कों की सौगात, इन जिलों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दीवाली से पहले मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को नई सड़कों की सौगात मिली है।लोक निर्माण विभाग ने दतिया, भिंड़, अनूपपुर और हरदा को नई सड़कों को लेकर आदेश जारी किए है। इसके तहत दतिया में 15 करोड़ रुपये की लागत से 2 सड़कें बनेंगी और भिंड जिले में 5 करोड़ 4 लाख 24 हजार रूपये की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण किया जायेगा।इसके अलावा अनूपपुर में लगभग 9 करोड़ 50 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं सड़क निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा। वही सुकमा नदी पर 2 करोड़ 65 लाख से अधिक राशि का पहुँच मार्ग सहित पुल निर्मित होगा।

यह भी पढ़े.. Good News: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 2 महिने के महंगाई भत्ते के साथ आएगी सैलरी

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Dr. Narottam Mishra) ने बताया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दतिया में 2 सड़कों के निर्माण के लिये 15 करोड़ 29 लाख रूपये से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। जिले में 2 और पक्की सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों के लिये आवागमन सुगम हो जायेगा।प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो जाने से जल्द ही 14 करोड़ 8 लाख 56 हजार रुपये की राशि से ग्राम धोर्रा व्हाया चूना घाट, चौकी से मगरोरा नेशनल हाईवे न्यू रोड तक साढ़े 11 किलोमीटर की सड़क बनाई जायेगी। इसी प्रकार ग्राम बसई से भैरारेश्वर तक 1.12 किलोमीटर का पहुँच मार्ग एक करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की राशि से निर्मित होगा।

भिण्ड जिले के प्रभारी परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि भिण्ड जिले (Bhind District) में 5 करोड़ 4 लाख 24 हजार रूपये की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग (PWD Department) द्वारा इस संबंध में स्वीकृति आदेश जारी किये गये हैं। भिण्ड में कनकूरा से मिरचौली तक लगभग डेढ़ किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिये दो करोड़ 11 लाख 71 हजार रुपये, सेवढ़ा से कनावर चरी कोट तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी सड़क के लिये एक करोड़ 89 लाख 78 हजार रुपये एवं सड़ासीपुरा हनुमान मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर लहार मार्ग के लिये एक करोड़ 2 लाख 75 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job Alert : 10वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, जल्द करें एप्लाई

कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने बताया है कि हरदा जिले की सुकमा नदी पर पुल और पहुँच मार्ग जल्द ही निर्मित होगा।  हरदा जिले (Harda District) के ग्राम आदमपुर एवं ग्राम जुगरिया के मध्य गुल्लासा-हंडिया मार्ग सुकमा नदी पर 2 करोड़ 65 लाख से अधिक राशि का पहुँच मार्ग सहित पुल निर्मित होगा। पहुँच मार्ग और पुल बन जाने से सुकमा नदी के आसपास के क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली असुविधा से निजात मिल सकेगी।  उक्त कार्य के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने इसके लिये लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का आभार व्यक्त किया है।

खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह (Food Minister Bisahulal Singh) ने बताया कि अनूपपुर (Anuppur District) में लगभग 9 करोड़ 50 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं सड़क निर्माण का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जायेगा।अनूपपुर के हर्रा रेलवे-अंडर ब्रिज के तिपान नदी तक (अनूपपुर-सामतपुर हर्रा) 2 करोड़ 58 लाख 23 हजार रूपये की लागत से लगभग 3 कि.मी. लंबे सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 7 करोड़ 40 लाख 34 हजार रूपये की लागत से अनूपपुर जिले के सामतपुर हर्रा-बर्री मार्ग पर तिपान नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा।पुल के निर्माण की मांग काफी समय से की जा रही थी।

यह भी पढ़े.. Navratri 2021: महासप्तमी आज, इन मंत्रों से करें देवी कालरात्रि को प्रसन्न, देती हैं अभय का वरदान

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews