IAS-IPS Promotion : 100 से ज्यादा IAS-IPS को नए साल का तोहफा, मिलेगा प्रमोशन का लाभ, बढ़ेगी सैलरी, आदेश जारी

MPpromotion

IAS-IPS Promotion 2023: राज्य के 100 से ज्यादा अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों  को राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने पदोन्नति का तोहफा दिया है। कार्मिक विभाग ने IAS, IPS और IFS के प्रमोशन और ट्रांसफर पोस्टिंग ऑर्डर के साथ अलग-अलग तीन लिस्ट जारी की हैं। इस संबंध में राज्य के कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। खास बात यह है कि सभी अफसरों की उन्हीं विभागों में प्रमोट किया गया है, जिनमें वह पहले से पोस्टेड हैं।

इसके साथ ही कार्मिक विभाग ने 56 IAS, 41 IPS और 27 IFS कैडर के ऑफिसर्स के प्रमोशन कर वेतन में भी बढोत्तरी की है। 1 जनवरी 2023 से आदेश प्रभावी होंगे।  इसमें 3 आईएएस अफसरों का सुपर टाइम वेतन श्रृंखला से अबोव टाइम वेतन श्रृंखला में प्रमोशन दिया है। आईएएस भवानी सिंह देथा सचिव से प्रमुख शासन सचिन बने है। जबकि केंद्र में तैनाक मुग्धा सिन्हा सुपर टाइम वेतन श्रृंखला से अबोव सुप्त टाइम वेतन श्रृंखला में पदोन्नति मिली है।

जानें किस किसको मिला प्रमोशन

  • IAS तन्मय कुमार, अखिल अरोड़ा, आलोक, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल और संदीप वर्मा को IAS की अबोव सुपर टाइम वेतन श्रृंखला से मुख्य सचिव की वेतन श्रृंखला में प्रमोशन दिया गया है।
  • IAS अखिल अरोड़ा, अपर्णा अरोड़ा, शिखर अग्रवाल और संदीप वर्मा को एडिशनल चीफ सेक्रेट्री के पद पर प्रमोट भी किया गया है। भवानी सिंह देथा और विकास सीतारामजी भाले को प्रिंसिपल सेक्रेट्री की पोस्ट पर प्रमोशन दिया गया है।
  • डॉ प्रतिभा सिंह को कमिश्नर और विश्वमोहन शर्मा को विशिष्ट शासन सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। महेंद्र कुमार पारख, ह्रदेश कुमार शर्मा, सोहनलाल शर्मा, अनुप्रेरणा सिंह कुंतल और शक्ति सिंह राठौड़ को विशिष्ठ सचिव पद पर प्रमोशन मिला है।
  • IPS अफसरों में राजीव कुमार शर्मा को ADG पुलिस पोस्ट से DGP की वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है।
  • IPS बिपिन कुमार पाण्डेय, आलोक कुमार वशिष्ठ, पी. रामजी को आईजी से ADG की वेतन श्रृंखला में प्रमोट किया गया है।
  • अजयपाल लांबा, डॉ विष्णु कांत, परम ज्योति, सत्येंद्र सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, सवाई सिंह गोदारा को DIG से IG पे मैट्रिक्स में प्रमोशन दिया गया है।
  • IPS श्वेता धनखड़, प्रीति जैन, अजय सिंह, योगेश यादव, कुंवर राष्ट्रदीप, कल्याण मल मीणा, अनिल कुमार, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, सुनील कुमार विश्नोई, मनीष अग्रवाल-2, शिवराज मीणा, डॉ रामेश्वर सिंह को आईपीएस की सलेक्शन पे मैट्रिक्स से DIG पे मैट्रिक्स में प्रमोट किया गया है।
  • 18 अन्य IPS अफसरों को भी सीनियर वेतन श्रृंखला में प्रमोशन दिया गया है। 1 जनवरी 2023 से प्रमोशन के आदेश प्रभावी होंगे।
  • IFS अफसरों में प्रिय रंजन को मुख्य वन संरक्षक से अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला दी गई है।
  • ख्याति माथुर, डॉ चंदा राम मीणा, अनूप के.आर, रूप नारायण मीणा, अमर सिंह गोठवाल, राम करन खेरवा, महेश चन्द गुप्ता, हनुमान राम को वन संरक्षक वेतन श्रृंखला से मुख्य वन संरक्षक वेतन श्रृंखला में प्रमोट किया गया है।
  • हरिणी वी., शशि शंकर, सुनील, डॉ टी.मोहन राज, बालाजी करी को आईएफएस सलेक्शन पे मैट्रिक्स से वन संरक्षक पे मैट्रिक्ट्स में प्रमोट किया गया है।
  • 13 अन्य IFS अफसरों के इसी तरह प्रमोशन किए गए हैं। सभी आगामी आदेशों तक अपने मौजूदा पद पर काम करते रहेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews