IAS-IPS Transfer 2023 : प्रशासनिक फेरबदल, आईएएस-आईपीएस अध‍िकार‍ियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

IAS Transfer In UP : आगामी चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। शनिवार देर शाम 4 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे और अब रविवार देर रात फिर योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक महकमे बदलाव किया है।उत्‍तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात चार वर‍िष्‍ठ आइएएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया गया।

इन आईएएस के तबादले

आईएएस अनिल ढींगरा MD जल निगम को गोरखपुर का मण्डलायुक्त बनाया गया है। IAS रवींद्र कुमार सचिव नगर विकास को MD जल निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही आईएएस उदयभान त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। IAS सत्य प्रकाश पटेल निदेशक दिव्यांगजन को विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है।

इन आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत दो जिलों के कप्तानों के तबादले कर दिए गए हैं। फतेहपुर और एटा के पुलिस अधीक्षकों की अदलाबदली की गई है।आईपीएस राजेश कुमार सिंह को एटा का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अभी तक फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक थे। इसी तरह आईपीएस उदय शंकर सिंह को पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के पद पर नियुक्ति दी गई है। वह अभी तक एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे।

शनिवार को भी हुए थे तबादले

इससे पहले शनिवार को भी 4 आईएएस तबादले किए गए थे।इसमें गोरखपुर के मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण का सीईओ बनाया गया है। अभी तक ग्रेटर नोएडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभार नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी के पास था। सचिव नगर विकास रंजन कुमार का तबादला सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के पद पर भेजा गया है।इसके अलावा सचिव स्वास्थ्य रविंद्र को सचिव नगर विकास और डीएम गोरखपुर कृष्णा करुणेश को मंडलायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews