
IAS Transfer 2024: पंजाब में एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है।राज्य सरकार ने आज रविवार को 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।इस संबंध में कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर दिए है। इससे पहले शनिवार को पंजाब सरकार ने 24 आईपीएस सहित 28 अधिकारियों के तबादला आदेेश जारी किए थे। इस दौरान 13 जिलों के एसएसपी बदले गए थे ।
9 आईएएस अफसरों के तबादले
- जालंधर के डिविजनल कमिश्नर गुरप्रीत कौर सपरा का ट्रांसफर ।
- 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार अब जालंधर के नए डिविजनल कमिश्नर होंगे।
- आलोक शेखऱ को अतिरिक्त मुख्य सचिव, जेल बनाया गया है।
- कुमार राहुल को प्रशासनिक सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के तौर पर पोस्टिंग मिली है।
- तेजवीर सिंह (1994 बैच के आईएएस अधिकारी) को अतिरक्त मुख्य सचिव, लोकल गवर्नमेंट।
- अजय शर्मा (1994 बैच) को पर्यटन और सांस्कृतिक मामले का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है
- राहुल तिवारी (2000 बैच) को विज्ञान, तकनीकी और पर्यावरण विभाग में प्रशासनिक सचिव ।हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट के प्रशासनिक सचिव का भी दायित्व संभालेंगे।
- दिलराज सिंह (2005 बैच) को ग्रामीण विकास और पंचायत विभाग में प्रशासनिक सचिव नियुक्त ।
- अमित ढाका (2006 बैच) को योजना विभाग का प्रशासनिक सचिव नियुक्त किया गया है। वे एमजीएसआईपीए का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। ये नियुक्तियां प्रशासनिक आधार पर की गई हैं और तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।


लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

