IMD Alert : इन राज्यों में बारिश, कई राज्यों में शीतलहर-कोहरे का अलर्ट, बर्फबारी, मौसम विभाग का अलर्ट

imd alert

IMD Weather Update Today : देशभर में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ पर्वतों पर बर्फबारी से होने के आसार है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नए साल के पहले सप्ताह में उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर चल सकती है। आज शाम को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिससे आज 29 और 30 दिसंबर को हिमालय के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।वही वेस्टर्न डिस्टरबेंस से पंजाब में भी बारिश की संभावना और मैदानी इलाकों के अधिकतम और न्यूनतम पारे में वृद्धि होगी।

IMD के मुताबिक,  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके जाते ही जनवरी से कई राज्यों में भी कंपाने वाली ठंड पड़ने की उम्मीद है। नए साल तक पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में घना कोहरा छाया रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में गुरुवार (29 दिसंबर) और शुक्रवार (30 दिसंबर) को रुक-रुक कर बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे-शीतलहर

मौसम विभाग की मानें तो आज 29 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर, 1- 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर के साथ 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभवाना है। इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर और कोहरे का कहर बढ़ जाएगा और अगले तीन चार दिनों तक दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का कहर देखने को मिलेगा।

ऐसा रहेगा नए साल में मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में 31 दिसंबर के बाद शीत लहर का दूसरा दौर शुरू होगा। 3 दिसंबर तक पंजाब में शीतलहर और धुंध का असर दिखाई देगा। 2 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, जम्मू और कश्मीर में गुरूवार और शुक्रवार को कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड में अगले पांच दिन तक मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस-शीतलहर और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा व बर्फबारी की स्थिति बनेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews