IMD Alert: मौसम में बदलाव, 10 राज्यों में 8 अप्रैल तक बारिश की चेतावनी, उत्तर भारत में लू का अलर्ट

mp weather update today

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश समेत देशभर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Alert) ने उत्तर-पूर्वी राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और असम-मेघालय क्षेत्र में अगले दो दिनों तक बारिश के साथ तेज आंधी एवं बिजली गिरने की भी संभावना जताई है।दिल्ली में आज हल्के बादल छाए रहेंगे, वही राजस्थान, हरियाणा आदि जैसे राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) का असर देखने को मिलेगा।5 अप्रैल के आस-पास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने के संकेत है और 6 अप्रैल तक एक कम दबाव का क्षेत्र भी उसी क्षेत्र में विकसित हो सकता है।

यह भी पढ़े.. Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट बैठक आज, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने अनुमान जताया है कि  पश्चिमी राजस्थान के हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू तक की भविष्यवाणी की गई है। पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, दिल्ली और जम्मू संभाग में लू चल सकती है। हिमाचल प्रदेश में 8 अप्रैल तक मैदानी जिलों जैसे-ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में कुछ स्थानों पर 5-8 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।आज बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और हिमाचल प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में लू चलने की संभावना है।वही विदर्भ और गुजरात में तापमान बढ़ेगा और दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं।  अगले पांच दिनों तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज आंधी के साथ भारी बारिश और बिजली भी गिरने की संभावना है।बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी-पूर्वी हिस्से और उससे सटे दक्षिण अंडमान में  बुधवार 6 अप्रैल को तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के आसार है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं 7 अप्रैल 2022 को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है।

यह भी पढ़े.. MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में 167 पुलिसकर्मियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

स्काईवेट वेदर(skymetweather) के अनुसार, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज मंगलवार बारिश होने की संभावना है, वही तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश के आसार है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और केरल के बाकी हिस्सों में एक या दो तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है।केरल, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews