फ्लाइट बम धमकी मामले में केंद्र सरकार का सख्त रवैया, इस सूची में शामिल होंगे अपराधी

लगातार मिल रही धमकियों को लेकर केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू इस गंभीर मसले पर दूसरे मंत्रालयों के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो यह थ्रेट कॉल्स विदेशों से आ रही हैं। जिसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक की।
Rewa Kolkata Bhopal Flight

Flights Bomb Threats : इन दिनों टीवी या मोबाइल खोलते ही फ्लाइट में बम थ्रेट की खबरें देखने या पढ़ने को मिल रही है। पिछले 1 हफ्ते की बात करें, तो लगभग 100 फ्लाइट्स को बम से उड़ने की धमकी मिल चुकी है। इस कारण सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है। साथ ही लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा है। वहीं, अब इस मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने सख्ती बरती है।

लगातार मिल रही धमकियों को लेकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू इस गंभीर मसले पर दूसरे मंत्रालयों के साथ लगातार चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मानें, तो यह थ्रेट कॉल्स विदेशों से आ रही हैं। जिसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय में उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें गृह सचिव ने सीआईएसएफ के DG और और BCAS के DG से घटना की पूरी जानकारी ली है।

केंद्र सरकार का सख्त रवैया

केंद्रीय नागरिक उद्यान मंत्री राम मोहन नायडू के मुताबिक, ऐसी अपवाह और झूठी गतिविधियों पर सख्त रवैया अपनाते हुए विमान नियमों यानी कि SUASCA एक्ट में संशोधन करने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी भी जारी है। जिसके तहत, अपराधियों को 5 सालों के लिए नो फ्लाई लिस्ट में डाला जाएगा। सरकार संज्ञेय अपराध की श्रेणी में लाना चाहती है, क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

फर्जी साबित हुई धमकियां

पिछले शनिवार को भारत के विभिन्न एयरलाइंस द्वारा संचालित 32 उड़ानों में बम की धमकियां मिली थी। जिस कारण फ्लाइट्स को रीशेड्यूल कर दिया गया। वहीं, सुरक्षा अधिकारियों द्वारा इमरजेंसी जांच के लिए एक फ्लाइट को आपातकालीन लैंडिंग और निरीक्षण के लिए डाइवर्ट भी किया गया। इनमें एयर इंडिया, इंडिगो, आकाश एयर, विस्तारा, स्पाइसजेट, स्टार एयर और एयरलाइंस एयर जैसी एयरलाइंस कंपनियां शामिल है। मीडिया सूत्रों के अनुसार, बम की अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया और ईमेल के माध्यम से इस काम को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, जांच में यह सभी धमकियां फर्जी साबित हुई है, लेकिन इससे कंपनी के साथ-साथ लोगों को काफी परेशान होना पड़ा है।

1 की हो चुकी है गिरफ्तारी

वहीं, 14 अक्टूबर से अब तक फ्लाइट्स उड़ाने की धमकी के मामले में मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ से 17 वर्षीय नाबालिक युवक को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस ने भी गंभीरता से मसले को लेते हुए एक स्पेशल टीम बनाई है। जिसमें साइबर सेल और IFSO के सदस्यों को शामिल किया गया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews