Ujjain Regional Industry Conclave : उज्जैन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में सीएम मोहन यादव ने 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के आवंटन पत्र प्रदान किए, दिया मंत्र ‘बातें कम, काम ज्यादा’

cm

Ujjain Regional Industry Conclave : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज उज्जैन में “रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-2024”, “उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला” एवं “विक्रमोत्सव-2024” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न उद्योग समूहों को भूमि आवंटन पत्र प्रदान किए। सीएम ने कहा कि इन उद्योगों से प्रदेश में रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन कश्यप भी मौजूद रहे और उनके तथा अन्य अतिथियों को साथ सीएम ने ‘ODOP Business Directory’ का विमोचन भी किया।

महाकाल की नगरी में नया इतिहास बना : सीएम मोहन यादव

उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 2024’ में मुख्यमंत्री मोहन यादव में सिंगल क्लिक के माध्यम से विभिन्न इकाइयों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने 283 इकाइयों को 508 हेक्टेयर भूमि के लिए आवंटन पत्र दिया। इन इकाइयों द्वारा कुल 12 हज़ार 170 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश कर क़रीब 26,000 लोगों को रोज़गार दिया जाएगा। इस मौक़े पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी में आज एक नया इतिहास बन रहा है। आज के कार्यक्रम में हर सेक्टर से जुड़े उद्योगपति उपस्थित हैं, निश्चित ही मध्यप्रदेश में विकास की नई संभावनाओं को बल मिलेगा। मैं मध्य प्रदेश में निवेश की घोषणा करने वाले सभी उद्योगपतियों का अभिनंदन करता हूँ। सीएम ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में व्यवस्थाएं बदलीं, जिसके परिणामस्वरूप भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत की वर्तमान समय की GDP ग्रोथ, दुनिया को आश्चर्यचकित करने वाली है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव में 1 लाख करोड़ रूपये के व्यवसाय का इतिहास बन रहा है। हमें विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए बातें कम, काम ज़्यादा करना होगा।’

‘जीवन को प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करें’

सीएम मोहन यादव कहा कि ‘हम अपने समय का सदुपयोग करें और अपना जीवन इस प्रकार से जिएँ कि जीवन का प्रत्येक क्षण अपने ध्येय की प्राप्ति के लिए लगाएँ। हमारा मूल ध्येय वाक्य है जियो और जीने दो। हम समूची पृथ्वी को वसुधैव कुटुंबकम के रूप में जानते हैं। हम सबसे प्रेम करना जानते हैं।’ उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में व्यापार का अपार संभावनाएँ हैं। अभी हम ये कार्यक्रम उज्जैन में कर रहे हैं। आगे इसे जबलपुर, ग्वालियर और रीवा में भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को ₹1576 करोड़ की राशि एवं ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’के  अंतर्गत 2.45 लाख से अधिक बेटियों को ₹85 करोड़ की राशि का अंतरण किया गया। साथ ही उन्होने ‘विक्रम पंचांग 2081’ का लोकार्पण करने के साथ ही ‘आर्ष भारत’ पुस्तक का विमोचन और वीर भारत: संकल्प न्यास की भी विशेष सौगात दी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews