
शिवपुरी, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के कार्यक्रम के दौरान उनके समर्थक और प्रदेश सरकार के मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर (Pradhuman Singh Tomar) का सोते हुए एक वीडियो वायरल (Video viral) हो रहा है। कांग्रेस ने इस वीडियो पर चुटकी ली है और कहा है कि मंत्री जी की निगाह में अब नेता शिवराज (Shivraj) ही है।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को शिवपुरी जिले के दौरे पर हैं। वहां उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। खास बात यह रही कि अब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया से अलग-थलग नजर आने वाले गुना शिवपुरी के सांसद के पी यादव भी मंच पर दिखाई दिए। लेकिन इन सबसे हटकर एक खबर और बनी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस कार्यक्रम के दौरान सोते हुए नजर आए। उधर मंच संचालक सिंधिया का गुणगान कर रहे थे और इधर मंत्री जी नींद के झोंके ले रहे थे।
[dgv_vimeo_video id=”711583425″]
Read More : Scindia की शरण में SAHARA से पीड़ित निवेशक, पैसा वापसी के लिए सौंपा ज्ञापन
कांग्रेस को इस वायरल वीडियो से चुटकी लेने का मौका मिल गया। कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा” एक कार्यक्रम में श्रीमंत की मौजूदगी में मंच पर सोते नजर आए ऊर्जा मंत्री… “माफ करो महाराज, अब हमारा नेता भी शिवराज।” दरअसल एक नारा 2018 के विधानसभा चुनावों में अच्छा खासा प्रसारित हुआ थाह एक तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और चौथी बार मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवराज सिंह चौहान थे और दूसरी और सत्ता में आने के लिए पुरजोर लड़ाई लड़ रही कांग्रेस का चेहरा ज्योतिरादित्य सिंधिया।
नारा बना था “माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज।” बीजेपी की ओर से दिए गए इस नारे में शिवराज सिंह चौहान के लिए पुरजोर समर्थन झलक रहा था लेकिन महज दो साल में ही राजनीतिक समीकरण इस कदर बदले कि महाराज और शिवराज एक ही पार्टी के हो गए और इसलिए कांग्रेस ने अब चुटकी ली है कि सिंधिया के समर्थक माने जाने वाले प्रद्युम्न सिंह तोमर भी अब समझ चुके हैं कि सत्ता में रहने के लिए शिवराज सिंह चौहान के साथ रहना जरूरी है और इसीलिए सलूजा ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया है “माफ करो महाराज, हमारा नेता अब शिवराज।”
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1527225267323670528?s=20&t=S6Ke2GjKZ4DUtPQCGWMakw
