“KBC” कंटस्टेंट ने सबके सामने उतारी शर्ट, मनाया जश्न, अमिताभ बच्चन रह गए दंग

“KBC” कंटस्टेंट ने सबके सामने उतारी शर्ट, मनाया जश्न, अमिताभ बच्चन रह गए दंग

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। टीवी का सबसे चर्चित शो कौन बनेगा करोड़पति यानि “KBC” (Kaun Banega Crorepati) के लाइव शो में एक ऐसा वाकया हुआ कि वहां सेट पर मौजूद सभी लोग जोर जोर से ठहाके लगाने लगे, दरअसल फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के एक विजेता कंटस्टेंट इतने खुश हो गए कि उन्होंने सेट पर ही सबके सामने अपनी शर्ट उतार दी और जोर जोर से पूरे सेट पर चक्कर लगाने लगे।

“कौन बनेगा करोड़पति” यानि “KBC” के सेट पर जब कोई फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट जीतता है तो उसके अलग अलग रिएक्शन देखने को मिलते हैं। कोई जोर से चिल्लाता है, कोई नाचता है, कोई शो के होस्ट सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने दंडवत होता है, कोई उनसे गले लगता है तो कोई पैर छूता है।

ये भी पढ़ें – ट्रांसपेरेंट टॉप में दिखा Alia Bhatt का दिलकश अंदाज, बेबी बंप के साथ चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

सोनी टीवी (Sony Entertainment TV)  ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर एक एपिसोड का मजेदार अंश शेयर किया है। इसमें एक कंटस्टेंट का ऐसा रिएक्शन है जो आज से पहले कभी किसी कंटस्टेंट ने नहीं दिया। KBC 14 को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने एपिसोड के दौरान विजय गुप्ता नामक कंटस्टेंट को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का विजेता घोषित किया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में आज भी उछाल, चांदी पुरानी कीमत पर

अपना नाम सुनते ही विजय गुप्ता इतने खुश और उत्साहित हो गए, वो खुद की भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए। नाम सुनते ही अपनी सीट से उठते हुए उन्होंने अपने शर्ट के पूरे बटन खोल लिए और उसे उतारकर (KBC Contestant Vijay Gupta Goes Shirtless) जोर जोर से घुमाते हुए सेट पर चक्कर लगाने लगे।

ये भी पढ़ें – पितृ पक्ष में पूर्वजों को करें याद, IRCTC की मदद से कीजिये पिंड दान

उत्साहित विजय गुप्ता सेट पर मौजूद ऑडिएंस के सामने हाथ हिलाते हुए गए और अपनी पत्नी के गले लग गए। अमिताभ बच्चन से लेकर वहां मौजूद सभी लोग जोर जोर से तालियां बजाकर विजय गुप्ता के साथ चीयर करते रहे, जब विजय गुप्ता नहीं थमे तो इसी बीच अमिताभ बच्चन अपने अंदाज में बोले “भाई साहब, अरे कमीज़ पहन लीजिये, सही है सर , सही है, एक मिनट भाई साहब कमीज जल्दी से पहने, हमको डर है कि कहीं और वस्त्र ना उतर जाएं।

अमिताभ के टोकने के बाद विजय गुप्ता माइक्रोफोन ठीक करवाने सेट से बाहर की तरफ चले गए हुए फिर उसे ठीक करवाकर हॉट सीट पर बैठे।  लेकिन दुर्भाग्यवश विजय गुप्ता बहुत ज्यादा रकम नहीं जीत पाए, वे केवल 10 हजार रुपये ही ले जा सके , लेकिन अपने सेलिबरेशन से उन्होंने सबका दिल जरूर जीत लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews