पितृ पक्ष में पूर्वजों को करें याद, IRCTC की मदद से कीजिये पिंड दान

पितृ पक्ष में पूर्वजों को करें याद, IRCTC की मदद से कीजिये पिंड दान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थानों की सैर कराने के लिए स्पेशल टूर पैकेज लगातार बनाता है लेकिन इस बार IRCTC ने धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से विशेष पैकेज (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। इस पैकेज के माध्यम से संसार से विदा होने वाले अपनों के लिए पिंड दान किया जा सकता है।

संसार छोड़कर अपनों से विदा होने वाले परिजनों के लिए पिंड दान करना एक आवश्यक सनातनी कर्म कांड प्रक्रिया है। सनातन धर्म को मानने वाला हर हिंदू कर्म कांड की इस विधि को पूरी करता है। अपनों की याद में वो गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में उनकी याद में पिंड दान और जलदान करता है। मान्यता है कि इससे संसार से विदा हुए अपनों की आत्मा तृप्त होती है।

ये भी पढ़ें – गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, कहा-चुनावी प्रक्रिया ‘मजाक और दिखावा’

IRCTC ने इसे ही ध्यान में रखते हुए महालय पिंड दान (IRCTC Mahalaya Pind Daan Tour Package) नाम से एक टूर पैकेज अनाउंस किया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर सिकंदराबाद 15 सितम्बर को शुरू होगा। इस पैकेज टूर का किराया 14485/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – CG Weather: मानसून ट्रफ का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस टूर में IRCTC (IRCTC News) वाराणसी, प्रयागराज और गया लेकर जायेगा। इसके लिए सिकंदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और भुबनेश्वर में बोर्डिंग की सुविधा दी जा रही है। यदि आप अपने किसी प्रियजन की याद में पिंड दान के लिए जाना चाहते हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट अथवा ट्विटर एकाउंट से टूर डिटेल लेकर अपनी सीट रिजर्व करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने में आज भी उछाल, चांदी पुरानी कीमत पर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews