
PM Kisan 15th Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yajana) केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है। यह पैसा दो-दो हजार रुपये के रुपये में तीन बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है।अबतक 14 किस्ते किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब 15 किस्त भेजी जानी है।
योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि दिवाली के आसपास अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। यह पैसा लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजा जाता है। लाभार्थी 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर pmkisan.gov.in पर अपडेट ले सकते है।
ये दस्तावेज जरूरी
ध्यान रहे इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।लाभार्थी अपनी पीएम किसान 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर अपडेट भी pmkisan.gov.in पर ले सकते हैं।
जानिए कैसे करें eKYC
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।
ऐसे चेक करें अपडेट
- सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
- मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
- फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
ये योजना से बाहर
- सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।
- वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
- पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
- केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
- 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
- पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।
- वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

