भारत में Destination Wedding के लिए बेस्ट है ये 7 जगह, शादी में लगेगा रॉयल तड़का

भारत में Destination Wedding के लिए बेस्ट है ये 7 जगह, शादी में लगेगा रॉयल तड़का

Destination Wedding : शादियों का सीजन चल रहा है ऐसे में शादी से पहले लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इन दिनों ट्रेंड में चल रहे हैं। अच्छा खासा पैसा खर्च कर लोग दूर- दूर अच्छी लोकेशंस पर शादी करवाने के लिए जाते हैं। अगर आप Destination Wedding करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले सही और आर्कषित जगह का चुनाव करें। अगर आप कम बजट में अच्छी जगह का चुनाव करना चाहते हैं तो ऐसी जगह को चुने जहां आपके मेहमान भी आसानी से पहुंच सके। वहीं, अगर आप भी अपने प्री वेडिंग के लिए किसी अच्छी लोकशन की तलाश में है और भारत में ही किसी खूबसूरत जगह पर जाकर शूट करवाना चाहते हैं तो आज हम आपको बेस्ट प्री वेडिंग शूट्स के लिए जगह बताने जा रहे हैं तो आइए बताते हैं आपको उन शहरों के नाम…

ऋषिकेश

यदि आपने पहाड़ों की वादियों में अपनी शादी का सपना संजोया है तो आप उत्तराखंड के ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां के रीति- रिवाज से शादी करना विदेशी कपल्स को बहुत ज्यादा पसंद होता है। यहां आपको धार्मिक माहौल के साथ- साथ एक अलग सी शांति प्राप्त होगी। तो इस वेडिंग सीजन में अपने परिवार के साथ इस डेस्टिनेशन पर जांए और अपनी शादी को यादगार लम्हा दें।

Pre wedding shoot

शिमला

इसके अलावा, आप शिमला की वादियों में भी जा सकते हैं। यहां भी आपको अलग प्रकार के रस्मों रिवाज से परिचित होना होगा। अक्सर शादी के बाद लोग शिमला हनीमून मनाने आते हैं। तो आप भी अपने परिवार के साथ इस डेस्टिनेशन पर जांए और अपनी शादी को यादगार लम्हा दें।

गोवा

शादी में धूम धड़ाका करना हो, जमकर पार्टी करनी हो तो गोवा से बेहतर क्या हो सकता है। गोवा के बीच पर जाकर या किसी आलीशान रिजोर्ट में जाकर अपने दिन को खास बनाने का मजा ही कुछ और है। यहां की शादी एकदम ईसाई धर्म के रीति रिवाज के साथ होती है। यहां आकर आपके सारे सपने, ख्वाब पूरे हो जाएगें। इसलिए अपनी शादी को अलग अंदाज में मनाना हो तो आप गोवा जा सकते हैं।

अलीबाग

आपके पसंदीदा बी-टाउन अभिनेता जैसे वरुण धवन और नताशा दलाल से लेकर मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर जूही गोदांबे तक लोगों ने महाराष्ट्र के इस शहर में शादी रचाई है। यह जगह अपने आप में शाही है। यहां आपको शादी में शाही जज्बात आएगें और यदि आप शादी को अलग तौर पर करना चाहते हैं एकदम महाराजा स्टाइल में यकीन मानिए यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है।

Best locations for pre-wedding

कोलकाता

हम जानते हैं कि बहुत से जोड़े भारतीय संस्कृति का आनंद लेते हैं और उसे अपनाते हैं और कोलकाता के पास देने के लिए बहुत कुछ है। यहां की संस्कृति, रस्में, रिवज, बोली, पहनावा सब अलग है। तो यदि आपको डेस्टिनेशन वेडिंग करनी है तो आप बेशक कोलकाता जा सकते हैं। यही वजह है कि इस डेस्टिनेशन ने इस लिस्ट में जगह बनाई है। आप यहां हुगली नदी के बीच क्रुज पर रिंग सेरोमनी भी प्लान कर सकते हैं जो कि अपने आप में एक अलग यादें होंगी।

आगरा

मुमताज़ महल और शाहजहां के प्यार की निशानी ताजमहल में काफी ज्यादा लोग प्री वेडिंग शूट करवाने के लिए आते हैं। यहां प्री वेडिंग शूट करवाना के लिए काफी ज्यादा कपल्स आते हैं। ये एक परफेक्ट लोकेशन है। यहां शूट करवाने के लिए कैमरा चार्जेज़ और एंट्री फीस ही देना होती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews