लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा, कहा- 55 साल पुराना रिश्ता खत्म , शिवसेना में जाने की अटकलें

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने दिया इस्तीफा, कहा- 55 साल पुराना रिश्ता खत्म , शिवसेना में जाने की अटकलें

Milind deora resigns from congress : लोकसभा चुनाव कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा ने आज रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इसकी जानकरी दी है। मिलिंद के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हलचल बढ़ गई है।

एक्स पर पोस्ट करके दी जानकारी

मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया है, मैंने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

शनिवार को कांग्रेस छोड़ने की खबरों से किया था इंकार

इससे पहले शनिवार को मिलिंद ने कांग्रेस छोड़ने और एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में शामिल होने की खबरों को अफवाह बताया था, हालांकि अब इस्तीफे के साथ ही मिलिंद देवड़ा के शिंदे सेना में जाने की चर्चा जोरों पर है, कयास लगाए जा रहे है कि वे आज रविवार को अपने समर्थकों के साथ सीएम एकनाथ शिंदे के आवास पर शिवसेना में शामिल हो सकते हैं और इसकी सदस्यता ले सकते है।

हाल ही में कांग्रेस ने सौंपी थी बड़ी जिम्मेदारी

हैरानी की बात तो ये है कि ये इस्तीफा ऐसे समय में आया है  जब हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया गया है और मल्लिकार्जुन खड़गे ने  देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इसके 20 दिन बाद ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला लिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews