MP Board : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, जुलाई अंत में जारी हो सकता है द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट

एमपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं द्वितीय परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है, ऐसे में संभावना है कि 28 या 29 जुलाई तक मंडल द्वारा दोनों कक्षाओं के नतीजे घोषित किए जा सकते है।
MP Board Exam 2025

MP Board 10th 12th 2025 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जून में आयोजित की गई 10वीं व 12वीं की द्वितीय परीक्षा पर अपडेट है। बोर्ड द्वारा दो चरणों (2 से 11 जुलाई व 12 से 20 जुलाई ) में 9 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है।

संभावना है कि जुलाई अंत में नतीजे जारी किए जा सकते है।छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in व mpbse.mponline.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।  रिजल्ट एक्सेस करने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत पड़ेगी।पास होने के लिए हर विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

जून में आयोजित की गई थी परीक्षाएं

दरअसल, मंडल द्वारा कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 17 जून से 26 जून तक और 12वीं की परीक्षा 17 जून से 05 जुलाई तक आयोजित की गई थी। दोनों परीक्षा का समय सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक रखा गया था।इस बार दूसरी परीक्षा में लिए कुल 3.31 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। हालांकि दोनों कक्षाओं में 5.10 लाख विद्यार्थी फेल हुए थे, जिसमें 1.79 फेल विद्यार्थियों ने आवेदन ही नहीं किया था।

ऐसे चेक कर सकते है नतीजे

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर’Important Alert’ सेक्शन में, HSC/SSC के लिए ‘MPBSE सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम लिंक’ चुनें।
  • एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 लॉगिन पेज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उस पेज पर, अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद, ‘परिणाम देखें’ बटन पर क्लिक करें।
  • एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews