MP Board 5th-8th Result 2024 : 5वीं-8वीं के छात्रों के लिए अपडेट, इस हफ्ते में कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, इन तरीकों से कर सकेंगे चेक

MPBSE MP Board मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का रिजल्ट तैयार हो गया है और कभी भी इस हफ्ते में नतीजे जारी किए जा सकते है। ।नतीजे आने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर इसे चेक कर सकेंगे।
MP Board

MP Board 5th 8th Exam Result : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। ताजा अपडेट के अनुसार, इस हफ्ते में कभी भी दोंनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए जा सकते है। हालांकि बोर्ड ने परिणाम की फाइनल डेट को लेकर अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

बोर्ड द्वारा रिजल्ट जारी करने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in जाकर अपना रोल नंबर डालकर इसे चेक कर सकेंगे।छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

कम नंबर आने पर छात्र करवा सकते है कॉपी रिचेक

राहत की खबर ये है कि इस परीक्षा में किसी भी छात्र को बोर्ड की तरफ से फेल नहीं किया जाएगा। अगर छात्र किसी विषय में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, तो आप सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट एग्जाम दे सकते हैं।वही अगर छात्र अपने परिणामों से असंतुष्ट हैं या मूल्यांकन प्रक्रिया में त्रुटियों का संदेह है, तो वह पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश बोर्ड पुनर्मूल्यांकन का विकल्प प्रदान करता है। पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया छात्रों को विशिष्ट विषयों के लिए उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध करने की अनुमति देती है, इसके लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ता है।

मार्च में हुई थी 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षाएं

  1. गौरतलब है कि इस साल कक्षा 5 की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 6 से 13 मार्च और कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थीं।
  2. इन दोनों परीक्षाओं में एक लाख 14 हजार 956 सरकारी, प्रायवेट स्कूल और मदरसों के लगभग 25 लाख 51 हजार 818 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।
  3. इसके लिए कुल 11 हजार 986 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से 203 निजी स्कूलों के 6,621 छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पृथक से भाषा विषय के प्रश्न-पत्र तैयार किए गए थे।
  4. इसके बाद दोनों ही कक्षाओं के छात्र-छात्राओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सम्पन्न कराया गया और अब रिजल्ट का इंतजार है।

इस तरीके से चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  1. एमपी बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर लॉग-इन सेक्शन में सम्बन्धित स्कूल (सरकार, निजी या मदरसा) चुनना होगा
  3. अब आपको डिटेल दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  4. अब आपको स्टूडेंट्स का रोल नंबर एवं दिया कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  5. यह करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews