Hindi News

6 मई को जारी होगा MP Board का रिजल्ट सहित ओलाृष्टि की चेतावनी व अन्य बड़ी खबरें सिर्फ 1 क्लिक पर

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
6 मई को जारी होगा MP Board का रिजल्ट सहित ओलाृष्टि की चेतावनी व अन्य बड़ी खबरें सिर्फ 1 क्लिक पर

Madhya Pradesh (MP) News : मध्यप्रदेश की आज महत्वपूर्ण खबरें और समाचार कुछ इस प्रकार है। आज इंदौर मंडी में सोयाबीन और डॉलर चना के भाव में तेजी देखी गई, जबकि मूंग की कीमतों में गिरावट आई है। प्याज और लहसुन के दाम स्थिर बने हुए हैं। जानिए आज के प्रमुख अनाज और सब्जियों के ताजा भाव। पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर…

5 मई सोमवार की कुछ बड़ी खबरें…

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: आज भी 35 जिलों में झमाझम बारिश, आंधी-ओलावृष्टि की भी चेतावनी

अगले 4 दिन सिस्टम एक्टिव रहने की वजह से ओले बारिश के साथ तेज आंधी का दौर बना रहेगा। सोमवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

Mandi Bhav 5 मई 2025, सोयाबीन-डॉलर चना उछले, मूंग लुढ़की! जानिए प्याज-लहसुन के ताज़ा रेट

आज इंदौर मंडी में सोयाबीन और डॉलर चना के भाव में तेजी देखी गई, जबकि मूंग की कीमतों में गिरावट आई है। प्याज और लहसुन के दाम स्थिर बने हुए हैं। जानिए आज के प्रमुख अनाज और सब्जियों के ताजा भाव। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

MP Board Result 2025: कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, सीएम डॉ मोहन यादव 6 मई को जारी करेंगे नतीजे

इस साल कक्षा 10वींकी परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चली थी।इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड के लिए कुल 16,60,252 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कक्षा 10वीं के 9,53,777 छात्र और 12वीं की परीक्षा में कुल 7,06,475 छात्र शामिल थे। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

धीरेंद्र शास्त्री ने लव जिहाद को बताया एक सोची समझी साजिश, बच्चों को अपने धर्म के प्रति कट्टर और संस्कारवान बनाने की दी सलाह

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा आज हिंदू एकजुट नहीं हो रहा हिंदू छुआछूत, जातपात, गाँव वाद क्षेत्रवाद में अभी भी पड़ा हुआ है मैं निश्चित रूप से कह सकता हूँ कि हिंदू अपनी मौत को खुद बुला रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

लव जिहाद’ पर SIT के गठन के बाद विश्वास सारंग की कड़ी चेतावनी, कहा ‘धर्म परिवर्तन की साजिश को किसी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

उन्होंने कहा कि पहले भी मध्य प्रदेश में हमने धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम कानून बनाया था और इसी के तहत कार्रवाई भी की गई थी। अब प्रदेश स्तर पर एसआईटी का गठन किया गया है और यह सुनिश्चित है कि इस तरह की हरकत करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

छात्रा ने बनाया छात्राओं का MMS, जबलपुर के निजी कॉलेज का मामला, बॉयफ्रेंड को वीडियो भेजने की बात कबूली

फिलहाल अभी इस मामले में ना तो कॉलेज प्रबंधन और ना ही पुलिस की तरफ से कोई अधिकृत बयान सामने आया है, अभी प्रबंधन छात्रा से अपने स्तर पर पूछताछ कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

जीतू पटवारी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की इंदौर में NEET परीक्षा दुबारा कराने की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस तरह की स्थितियों में हजारों छात्रों को परीक्षा देनी पड़ी, यह उनके भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने मांग की कि जिन केंद्रों पर परीक्षा में व्यवधान आया, वहां पुनः परीक्षा आयोजित की जाए और शिक्षा मंत्री इस गंभीर विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, होम रेंट सहित अन्य भत्तों में वृद्धि, मृत्यु उपरांत अनुग्रह राशि बढ़ी

मध्य प्रदेश वित्त विभाग ने भत्तों में पुनरीक्षण के आदेश जारी किये हैं और अपने आदेश में कहा है कि ये आदेश 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा, यानि कर्मचारियों को इसका लाभ 1 अप्रैल से मिला शुरू हो जायेगा। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

ऐसी और मध्य प्रदेश की ताजा खबर के लिए देखते रहिए MP Breaking News

मध्यप्रदेश में लव जिहाद के मामलों की जांच के लिए SIT का गठन, वरिष्ठ IPS अभय सिंह को मिली कमान

राज्य सरकार ने लव जिहाद, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों की जांच के लिए स्टेट SIT गठित की है। अभय सिंह की अगुवाई में यह टीम राज्यभर में ऐसे मामलों की निगरानी और कार्रवाई करेगी। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews