MP Corona: 690 नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 5600 के पार, होली को लेकर CM के ये निर्देश

कोविड से घबराने की जरूरत नहीं, सतर्कता जरूरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Today) वायरस के आंकड़ों के कम होते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा नाइट कर्फ्यू हटा दिया गया है। पिछले 24 घंटे करीब 690 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update 23 Feb 2022) सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 5629 हो गई है ।राहत की बात ये है कि प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या और संक्रमण दर निरंतर घट रही है, जबकि रिकवरी रेट निरंतर बढ़ रहा है। 

यह भी पढ़े.. देश का इकलौता Wild Life Animal University को वृहद बनाने के लिए शासन कर रहा मदद

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) ने आज 23 फरवरी 2022 को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 690 नए केस आए हैं‌ जबकि 1,231 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 5,629 हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 1.30% और रिकवरी रेट 97.50% है। प्रदेश में कल कोरोना के 66,315 टेस्ट किए गए हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा रेल हादसा टला

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की परिस्थितियाँ पूरी तरह नियंत्रण में हैं, इसलिए नाइट कर्फ्यू आज से समाप्त किया जाएगा। लेकिन सावधानी और सजगता के साथ होली और रंगपंचमी के त्यौहार मनायें। कोविड केयर सेंटर बंद किए जाये। अस्पतालों में कोरोना उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है। अस्पताल में कम से कम एक वार्ड कोरोना के मरीजों के लिए रिक्त रखा जाए। वेंटिलेटर्स के रख-रखाव की बेहतर व्यवस्था रखें, ताकि जरुरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जा सके। कंसन्ट्रेटर और ऑक्सीजन लाइन का मेंटेनेंस करते रहें। कोविड के कारण बढ़ाई गई सुविधाओं और इंफ्रा-स्ट्रक्चर का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews