MP में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

mp crona report today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण (MP Corona Update Today 2022) का तांडव जारी है।आए दिन कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है।आज सोमवार 10 जनवरी 2022 को फिर 2300 से ज्यादा नए केस मिले है, इसमें इंदौर में 645, भोपाल में 489, ग्वालियर में 328 तो जबलपुर में 192 नए संक्रमित मिले।इन केसों के बाद मध्य प्रदेश में एक्टिव केस 8500 के पार पहुंच गए है और संक्रमण दर 3.7 प्रतिशत हो गई है।इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर 3 बजे कोरोना समीक्षा बैठक बुलाई है।

यह भी पढ़े… MP के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद का निधन, पार्टी में शोक लहर, गृहमंत्री ने जताया दुख

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra)ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,317 नए केस (MP Corona Active case)आए हैं, 68,137 सैंपल की जांच में इतने संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ कुल एक्टिव केसों की संख्या 8,668 हो गई है।वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 3.4% है रिकवरी रेट 97.37% है।राहत की खबर ये है कि 410 स्वस्थ होकर घर लौटे।

आज 10 जनवरी 2022 को आए 2317 नए केसों में सबसे ज्यादा इंदौर में 645, भोपाल में 489, ग्वालियर में 328 तो जबलपुर में 192 नए संक्रमित मिले।अबतक के आंकड़ों में इन चार शहरों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं और यही प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट हैं।वही उज्जैन में 93, भिंड में 5, सागर में 122, मुरैना में 29 और रतलाम में 44 मरीज आए हैं।नए केसों में भोपाल के कोलार 210, गोविंदपुरा में 112 ओर बैरागढ़ में 56 मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़े.. सहायक आरक्षकों को नए साल का तोहफा, आरक्षक पदों पर होगी पदोन्नति, वेतन में भी बढ़ोतरी

भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।ग्वालियर में JAH के 7 डॉक्टर, MITS की विभागाध्यक्ष व उनके पति, GRP थाने में पदस्थ आरक्षक सहित 13 जवान, SAF के 2 जवान, CRPF कैंप के 3 जवान, कलेक्ट्रेट में पदस्थ ऑपरेटर, स्मॉर्ट सिटी के PRO समेत तीन मरीज और ADJ कोर्ट के न्यायाधीश संक्रमित निकले हैं।अब तक मिले संक्रमितों का आंकड़ा प्रदेश में आठ लाख के पार हो गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में सामने आई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews