MP Government Job 2022: यहां 55 पदों पर निकली है भर्ती, प्रक्रिया जारी, 10 नवंबर लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

mp government job 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय ( Madhya Pradesh Legislative Assembly Secretariat ) में अलग अलग 55 पदों पर भर्ती निकाली है।इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू हो गई है और लास्ट डेट 10 नवंबर है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमपी विधानसभा की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

MP Vidhan Sabha Recruitment 2022

कुल पद-55

पदों का विवरण–

  • असिस्टेंट ग्रेड एजी के 40
  • स्टेनो टाइपिस्ट 2
  • सिक्योरिटी गार्ड के 13

आयु सीमा-सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है, जिसकी गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। अधिकतम आयु सीमा में मध्य प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार राज्य के अधिवासी उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी, अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना देखें।

योग्यता- सहायक ग्रेड 3, स्टेनोटायपिस्ट और सुरक्षा गार्ड के लिए उम्मीदवारों को 10+2 की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। पहले दोनो पदों के लिए 1 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा/सर्टिफिकेट प्राप्त किया होना चाहिए और सम्बन्धित स्किल (टाइपिंग और स्टेनोग्राफी) में वांछित न्यूनतम गति होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क- जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 450 रुपये और ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया- विधानसभा में लिखित परीक्षा निजी एजेंसी के जरिए ली जाएगी और जरूरत पड़ने पर साक्षात्कार विधानसभा में आयोजित करेगी  पहले चरण में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसमें एमपी सामान्य ज्ञान व कंप्यूटर ज्ञान से सम्बन्धित 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा में अधिकतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले रिक्तियों की संख्या से 10 गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews