MPPSC : उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, इस परीक्षा की Final Answer Key जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

MPPSC Recruitment 2022 : एमपी लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए नई अपडेट है। आयोग ने शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021 (Shakha Adhikari Sampada Prabandhak Exam 2021)की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे लिंक दी गई है, जहां पर क्लिक करके आप पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।

एमपीपीएससी द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक 17/2021 द्वारा दिनांक 30 दिसंबर 2021 के अंतर्गत शाखा अधिकारी / संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021 का आयोजन दिनांक 6 नवंबर 2022 को किया गया था। इसके बाद दिनांक 7 नवंबर 2022 को प्राविधिक उत्तर कुंजी के संदर्भ में उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थी और आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा सूक्ष्म जांच की जाकर अब उत्तर कुंजी जारी की गई है।

इसी आधार पर जारी होगा रिजल्ट

इस अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों के किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन अब स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 21 नवंबर 2022 से उपलब्ध है।

विषयवार उत्तर कुंजी जारी

शाखा अधिकारी संपदा प्रबंधक परीक्षा 2021 की विषय वार उत्तर कुंजी जारी किए कर दी गई है। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन तथा संपदा प्रबंधन एवं प्रशासन से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। यह अंतिम उत्तर कुंजी 4 सेट A,B,C,D में उपलब्ध मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Final Answer Key Link

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/EME_2021_FINAL_ANSWER_KEY.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews