MPPSC 2023: उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट, सिलेक्शन-रिजेक्शन और मार्क लिस्ट जारी, 479 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Recruitment 2023

MPPSC Recruitment 2023: एमपी लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए ताजा अपडेट है।आयोग ने पैथोलॉजी स्पेशलिस्ट (Pathology Specialist 2023) उम्मीदवारों की रिजेक्शन लिस्ट जारी कर दी है। कैंडीडेट्स ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं अथवा यहां उपलब्ध कराई गई डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।इसके तहत 422 पदों पर भर्ती की जानी है।

आयोग ने जारी की ये सूचना

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पैथोलॉजी विशेषज्ञ के पद हेतु उम्मीदवारी निरस्त किए जाने संबंधी सूचना विज्ञप्ति में बताया गया है कि 6 आवेदकों के अभिलेख आज दिनांक तक एमपीपीएससी के ऑफिस में प्राप्त नहीं हुए हैं। 3 आवेदकों के अभिलेख लास्ट डेट 27 अक्टूबर 2022 के बाद प्राप्त हुए। 3 अभी तक विज्ञापन के अनुसार शैक्षणिक अर्हता धारित नहीं करते एवं 14 उम्मीदवारों के कट ऑफ मार्क्स, निर्धारित से कम होने के कारण सभी की उम्मीदवारी निरस्त कर दी गई है।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। वही इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन प्रतिमाह 15600 रूपए से लेकर 39100 रूपए तक भुगतान किया जाएगा। अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।

अस्थि रोग विशेषज्ञ चयन सूची

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अस्थि रोग विशेषज्ञ की सिलेक्शन लिस्ट एवं मार्क लिस्ट जारी कर दी है। आयोग इंदौर द्वारा अस्थि रोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा 2022 के इंटरव्यू में शामिल उम्मीदवारों की प्राप्तांक सूची एवं चयन सूची जारी कर दी गई है। लिस्ट रोल नंबर के आधार पर जारी की गई है। मुख्य चयन सूची में 41 उम्मीदवार एवं अनुपूरक चयन सूची में 17 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।इसके तहत 57 पदों पर भर्ती की जाएगी।

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/advertisement/Vigyapti_Candidature_Rejection_Pathology_Specialist_30_01_2023.pdf

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Obtained_Marks_Orthopedic_Specialist_dated_30_01_2023.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews