MP Government Jobs : कई पदों पर निकलेगी भर्ती, 16 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

Indian Postal Department

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी (MP Government Jobs) की तलाश कर रहे युवाओं (MP Youth) के लिए भर्ती परीक्षा हेतु आवेदन मांगे गए थे। जिस पर अब बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल अभ्यर्थियों के नाम सूचना जारी की गई है। इसमें MP High court परीक्षा की तारीख (MP High court Exam Date) और परीक्षा केंद्र (Exam centers) से संबंधित जानकारी प्रेषित की गई है।

दरअसल उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर के रजिस्ट्रार योगेंद्र सिंह द्वारा सूचना जारी की गई है। वहीं पत्र क्रमांक 1080 दिनांक 21 जून 2022 के मुताबिक मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर के लिए 4 पदों की भर्ती आयोजित की गई थी। इसके लिए आवेदन मांगे गए थे। वहीं अब अभ्यर्थियों को जानकारी देते हुए बताया गया है कि उसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 16 जुलाई दिन शनिवार को आयोजित की जाएगी।

Read More : CBSE : 10वीं-12वीं परीक्षा पर बड़ी अपडेट, इस दिन जारी होंगे परीक्षा परिणाम, अंक वेटेज सहित कई महत्वपूर्ण अपडेट

इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी देते हुए नोटिस जारी की गई। जिसमें कहा गया कि परीक्षा जबलपुर जिले में स्थित परीक्षा केंद्र में आयोजित करवाई जाएगी। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन कमांड द्वारा पासवर्ड दर्ज कर 7 जुलाई की शाम से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट भर्ती परीक्षा के लिए होने वाले परीक्षा एडमिट कार्ड के दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। जिसका पालन करना उम्मीदवारों के लिए आवश्यक होगा।

Link

https://mphc.gov.in/PDF/web_pdf/ME/1080%20Exam%20dt%2021.06.2022%20Stenographer.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews