MP IAS Transfer: राज्य में चली तबादला एक्सप्रेस, 9 आईएएस अफसर इधर से उधर, आदेश जारी, मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट 

मध्यप्रदेश में एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में एक बार प्रशासनिक सर्जरी हुई है। मोहन यादव की सरकार ने एक साथ 9 आईएएस अधिकारियों का स्थानंतरण किया गया है। 20 अगस्त की रात सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। कई जिलों के आयुक्त बदले गए हैं। कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रवींद्र सिंह को मध्यप्रदेश शासन का सचिव बनाया गया है। वर्तमान में वह खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के सह-संचालक, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, एमपी राज्य भंडार गृह निगम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

अनुपम राजन को एमपी शासन, उच्च शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। अमित राठौड़ को वित्त विभाग का प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाणिज्यिक कर विभाग प्रमुख सचिव और कुटीर एवं ग्रामोद्योग प्रमुख सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को राज्य का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। शासन प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग का प्रभार भी सौंपा गया है।

इन आईएएस अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी (Madhyapradesh Transfer News)

  • श्रीमन शुक्ल को शहडोल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है। वर्तमान में वह कृषि विपणन बोर्ड में प्रबंध संचालक पद पर कार्यरत हैं। साथ ही मण्डी एमपी में सह आयुक्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सचिव, राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव, और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।
  • सीबी चक्रवर्ती को आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण पद पर नियुक्त किया गया है। संचालक, राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • ऋषि गर्ग को राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव बनाया गया है। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विभाग के आयुक्त पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
  • एस कृष्ण चैतन्य को मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है।
  • अवि प्रसाद को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, रोजगार गारंटी परिषद पद पर तैनात किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews