Indore में जब मंच से गिर पड़े मंत्री जी, Video हुआ Viral

Indore में जब मंच से गिर पड़े मंत्री जी, Video हुआ Viral

इन्दौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश सरकार के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट (tulsi silawat) और इंदौर (Indore) से भाजपा (BJP)  के मेयर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargava) के मंच से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।नगरीय निकाय चुनावों के लिए प्रचार जोरों पर है। इस दौरान इंदौर में घटना घटी जब प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और बीजेपी मेयर कैंडिडेट पुष्यमित्र भार्गव जनसंपर्क कर रहे थे।

Read More : MP News : लापरवाही पर बड़ा एक्शन, पंचायत सचिव सहित 7 कर्मचारी निलंबित, 16 को नोटिस जारी

इस दौरान दोनों स्वागत के लिए बनाए गए एक मंच पर चढ़े लेकिन मंच पर भीङ ज्यादा होने के कारण मंच टूट गया और मंत्री जी जमीन पर गिर पड़े। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। लेकिन लोगों ने तुरंत मंत्री और भार्गव को संभाला। हालांकि दोनों को चोट नहीं आई है। इसके बाद दोनों ने अपना जनसंपर्क जारी रखा। यह मामला शुक्रवार की रात पिपलिया कुमार का बताया जा रहा है

दरअसल, वीडियो शुक्रवार रात का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सांवेर विधानसभा क्षेत्र के पिपलियाकुमार का बताया जा रहा है। जहां शुक्रवार रात को जनसंपर्क के लिए बीजेपी महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे थे। इसी दौरान मंच पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट चढ़ गए।

अब जब मंत्रीजी मंच पर चढ़े तो समर्थको का भी मंच पर चढ़ना लाजिमी है। देखते ही देखते मंच पर भार इतना बढ़ गया कि मंच धड़ाम से टूटकर गिर गया। वही मंत्री तुलसी सिलावट और कार्यकर्ता नीचे गिर गए। वही राहत की बात ये है कि अचानक हुए हादसे में किसी को चोंट नही आई है। वही बीजेपी प्रत्याशी तुरंत मंच से सड़क पर कूद गए। फिलहाल, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

[dgv_vimeo_video id=”723947454″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews