भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP School में मध्य प्रदेश शिक्षा का अधिकार (MP RTE) पोर्टल 14 अगस्त, 2021 को आरटीई प्रवेश (RTE-Admission) 2021-22 अशासकीय स्कूलों (private school) में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया (Online Free Admission Process) के लिए पूरी तरह तैयार है। स्कूल शिक्षा विभाग (school education department) द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में ऑनलाइन नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया की संशोधित समय सारणी जारी की है। ऐसे छात्रों के पास अभी भी आधिकारिक वेबसाइट rteportal.mp.gov.in पर जानकरी देख सकते हैं।
लॉटरी में चयनित आवेदक 14 सितंबर से 30 सितंबर 2021 के बीच आवंटन पत्र डाउनलोड करके आवंटित स्कूल (MP School) में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। प्रवेश लेते समय ही संबंधित प्राइवेट स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्ट (admission report) भी दर्ज की जाएगी। सभी जिलों के कलेक्टर को नियम अनुसार और पूर्ण पारदर्शी तरीके से नियत समय अवधि में Corona प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए कार्यवाही संपादित करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
दरअसल शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत, प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण पहले ही आयोजित किया जा चुका है। तो, सभी रिक्त सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण का आयोजन किया जाता है। ये सीटें गैर-अनुदान और गैर-सहायता प्राप्त सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों में मौजूद हैं। यहां फिर से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
corona के कारण अथवा अन्य किसी परिस्थितियों के कारण कुछ स्कूलों द्वारा स्कूल का संचालन बंद कर दिया गया है अथवा किसी अल्पसंख्यक स्कूल का आवंटन हुआ है, जिसमें प्रथम चरण में आवंटन हुआ है, उन स्कूलों में आवंटित छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुये द्वितीय चरण में अन्य स्कूल चुनने का अवसर प्रदान किया गया था ताकि उन्हें द्वितीय चरण में अन्य उनकी पसंद के स्कूल के आवंटन का अवसर प्राप्त हो सके।
ये भी पढ़ें
1IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट
2IPS Transfer: इन 8 आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले का आदेश जारी, 2 जिलों के SP बदले
3मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, गिनाईं MP की उपलब्धियां, विकास कार्यों की सराहना की, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
4नई MSME औद्योगिक विकास कंपनी का होगा गठन, निजी निवेशक भी बना सकेंगे औद्योगिक पार्क, अनुदान देगी सरकार: मुख्यमंत्री मोहन