MP Teacher Recruitment : इन पदों पर निकली भर्ती, 30 जून से पहले करें आवेदन, जाने पात्रता

teacher NEWS

जनबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती (MP Teacher Recruitment) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। वैसे उम्मीदवार (update) जो शिक्षक भर्ती की राह देख रहे हैं। उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल जनजातीय विभाग द्वारा संचालित जबलपुर स्थित कन्या शिक्षा परिसर में अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन आमंत्रित (Applications Invited) किए गए हैं। नियुक्ति के लिए होनी है जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून रखी गई है।

जानकारी के मुताबिक प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर में वर्ग 2 की नियुक्ति के लिए बीएड स्नातक और अधिकतम Score Card वाले आवेदक को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही प्राचार्य ने विस्तृत निर्देश देते हुए बताया कि संस्था में हिंदी माध्यम के गणित विषय के दो, हिंदी के एक, अंग्रेजी के 2, सामाजिक विज्ञान के 1, विज्ञान के एक और संस्कृत शिक्षक के 1 पद पर रिक्तियां आमंत्रित की गई है।

Read More :इटारसी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह बोले – मामा के खजाने में पैसे की कोई कमी नहीं

उम्मीदवार अन्य जानकारी के लिए कन्या शिक्षा परिसर प्राचार्य के दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जो इस प्रकार है 94258 63654, 98931 59830, 94067 61278… उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विस्तृत जानकारी के बाद ही आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा करें। इसके अलावा किसी भी संदेह की स्थिति में प्राचार्य इन नंबरों से जानकारी ली जा सकती है ।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews