MP Teacher Recruitment :18527 शिक्षकों के पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया, ये रहेंगे नियम, जानें अपडेट्स

teacher recruitment

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET वर्ग-3) पास करने वाले चयनित उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के 18,527 पदों पर भर्ती के लिए प्रोसेस जल्द शुरू की जाएगी। इसके तहत स्कूल शिक्षा विभाग के अतंर्गत आने वाले स्कूलों में 7,429 और जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों में 11 हजार 98 पदों पर भर्ती की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक कैलेंडर जारी किया जा सकता है और फिर अंतिम सप्ताह से प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़े..MP: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, शिक्षक-चिकित्सा अधिकारी समेत 9 निलंबित, DEO समेत कईयों को नोटिस, होगी कार्रवाई

खास बात ये है कि अब प्राथमिक शिक्षक भर्ती में एमपी टीईटी प्राथमिक स्तर में 50 फीसदी अंक पाने वाले अभ्यर्थी भी शिक्षक भर्ती आवेदन के लिए योग्य माने जाएंगे।इस संंबंध में जल्द आदेश जारी किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल शिक्षा के भर्ती नियम-2018 में अनारक्षित प्रवर्ग के कमजोर वर्ग (EWS) के लिए प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के उत्तीर्ण अंक 60% से घटाकर 50% कर दिए गए हैं। वही जनजातीय कार्य विभाग में बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। वही प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त काउंसिलिंग की जाएगी।

यह भी पढ़े..लाखों कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए अपडेट, पुरानी पेंशन योजना का ऐसे मिलेगा लाभ, चुन सकेंगे विकल्प, ये रहेंगे नियम

बता दे कि एमपी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए करीब 8 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे, जिसमें 58900150 ने परीक्षा दी थी और 8 अगस्त रिजल्ट जारी किया गया था। अब भर्ती प्रक्रिया अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, संभावना है कि दिसंबर के अंत यानी नए साल से पहले सभी को नियुक्ति दी जा सकती है। एमपी प्राथमिक शिक्षक भर्ती का नोटिस शिक्षा विभाग की ओर से जल्द जारी किया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही टीईटी पास अभ्यर्थी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में भाग ले सकेंगे। आगामी चुनावों से पहले इस फैसले को शिवराज सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया

  • आवेदक को रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर ओटीपी मिलेगा।इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे।इसमें प्रोफाइल लॉग इन के बाद आवेदन को पहले से भरी प्रविष्टी के अनुसार दोबारा दस्तावेज नए विकल्प के साथ भरने होंगे।
  • इसमें एमपी ऑनलाइन के माध्यम से जिलेवार, विषयवार स्कूल के क्रम में ऑप्शन को दर्ज करना होगा।इसमें पोर्टल शुल्क के साथ शुल्क भरकर चाइस लॉक करना होगा, अंतिम दिन तक इसमें संशोधन कर सकेंगे।
  • जिला सहायक आयुक्त स्तर पर चयनित आवेदकों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन उसी जिले में किया जाएगा।जिस जिले में वह चयनित हुआ है। वर्ग 3 में शिक्षकों की नियुक्ति होगी और प्रकिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र लोक शिक्षण आयुक्त द्वारा जारी किया जाएगा।
  • जिला सहायक आयुक्त स्तर पर चयनित आवेदकों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन उसी जिले में किया जाएगा।जिस जिले में वह चयनित हुआ है।
  • वर्ग 3 में शिक्षकों की नियुक्ति होगी और प्रकिया पूरी होने के बाद नियुक्ति पत्र लोक शिक्षण आयुक्त द्वारा जारी किया जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews