मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, आज 15 जिलों में बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, 15 सितंबर के बाद फिर झमाझम के आसार

15 सितंबर के बाद स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
MP Weather

मध्य प्रदेश में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन ओडिशा के आसपास बने चक्रवात के चलते बुधवार को जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग में मौसम बदला रहेगा । इस दौरान जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।हालांकि मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। फिलहाल 15 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सितंबर अंत तक मानसून की विदाई हो सकती है। बता दे कि प्रदेश में अब तक औसत 41.7 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य के मुकाबले 12 प्रतिशत यानी 4.3 इंच ज्यादा है।

आज बुधवार को इन जिलों में होगी बारिश

जबलपुर, शहडोल, नर्मदापुरम, भोपाल संभाग के विदिशा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शहडोल और उमरिया

2-3 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

  • अवदाब (डिप्रेशन) दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान में अक्षांश 25.3° उत्तर और देशांतर 68.4° पूर्व के पास, हैदराबाद (पाकिस्तान) के दक्षिण में, सकरंद (पाकिस्तान) से 20 किमी उत्तर-पूर्व में, बादिन (पाकिस्तान) से 90 किमी उत्तर पश्चिम में और भुज-रुद्रमाता (गुजरात) से 270 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। इसके दक्षिण पाकिस्तान से होते हुए दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र में कमजोर पड़ने की संभावना है।
  • इसके बाद, इसके उत्तर-पूर्व अरब सागर में उभरने और अगले 24 घंटों के दौरान लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान पर बने अवदाब के केंद्र से, जोधपुर, देवमाली, बाराबंकी, छपरा, पुरुलिया, दीघा से होकर पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।
  • दक्षिण ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 4.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है।इसके असर से वातावरण में नमी आएगी और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Madhya Pradesh: 1 जून से 9 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 23% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 19% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 27% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 41.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 110 प्रतिशत है। अब तक 33.7 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। 30 जिले में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।
  • पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो गया है।

MP Weather Forecast Till 12 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews