मध्य प्रदेश मौसम : आज से दिखेगा नए सिस्टम का असर, 13 जिलों में भारी बारिश-मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट

आज 13 अगस्त को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी भोपाल में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। फिलहाल पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा।
MP Weather Update

आज बुधवार को उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर से साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है जिसके असर से 16 अगस्त तक प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।इसके असर से पूर्वी और दक्षिणी एमपी में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।आज बुधवार को 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है।

आज से दिखेगा नए सिस्टम का असर, झमाझम बारिश के आसार

वर्तमान में मानसून ट्रफ़, माध्य समुद्र तल पर भटिंडा, पटियाला, देहरादून और फिर पूर्व-दक्षिणपूर्व दिशा में हिमालय की तलहटी के पास अरुणाचल प्रदेश तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पश्चिम यूपी के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर माध्य समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके प्रभाव से आज बुधवार को पश्चिम-मध्य और उससे निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक बनने की संभावना है और अगले 48 घंटों के दौरान यह और अधिक स्पष्ट हो जाएगा।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया ।गुरूवार को भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है।

Madhya Pradesh: 1 जून से 12अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में औसत से 28% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 35% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 22% अधिक वर्षा हुई। प्रदेश में अब तक 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है।
  • पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 37% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 25% बारिश अधिक हुई है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews