
MP Weather Update Today
चक्रवाती परिसंचरण, मानसून ट्रफ और निम्न दबाव के क्षेत्र के असर से वातावरण में नमी आ रही है और मध्य प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश की परिस्थितियां बन रही है। आज सोमवार को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुरऔर शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम वर्षा तो ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल 18-19 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बता दे कि अब तक औसत 42 इंच बारिश हो चुकी है यानि 7.1 इंच पानी ज्यादा गिरा है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।
वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां
उत्तरी तेलंगाना और उससे सटे विदर्भ पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण अब समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर विदर्भ और आसपास के मध्य भागों की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके बाद, इसके एक अवशिष्ट ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के रूप में लगभग उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ट्रफ़ उत्तरी तेलंगाना और समीपवर्ती विदर्भ पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण से शुरू होकर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तट तक औसत समुद्र तल से 3.1 से 4.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से दक्षिण-पूर्वी एमपी में 2-3 दिन बारिश की संभावना है।
आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में भारी बारिश
- ग्वालियर-चंबल संभाग में कहीं-कहीं हल्की
Madhya Pradesh: 1 जून से 14 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा
- मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 20% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 17% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 42 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 110 प्रतिशत है। अब तक 34.9 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
- इंदौर-उज्जैन संभाग के 15 में से 5 जिले खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर और बड़वानी में 27 इंच पानी भी नहीं गिरा है। ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है।
- भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।
MP Weather Forecast Till 18 September

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

