मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, छाए रहेंगे बादल, आज 19 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपने शहर का ताजा हाल

अगले तीन दिनों तक प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। दक्षिणी मध्य प्रदेश के जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
MP Weather

MP Weather Forecast :अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं के साथ नमी आ रही है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाए हुए हैं और कहीं कहीं बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। आज गुरूवार को जबलपुर, नर्मदापुरम एवं इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।24 से 26 अक्टूबर तक इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा ।अक्टूबर में मौसम मिला जुला रहेगा, जबकि नवंबर के दूसरे सप्ताह से तापमान के नीचे गिरते ही ठंड तेजी से बढ़ने लगेगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के पास बना स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र लगभग उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है और उसी क्षेत्र में स्थित है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की संभावना है, जो उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण- पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बनेगा और उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों से होकर गुजर सकता है। एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वोत्तर राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके पास के हरियाणा क्षेत्र में माध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ एक ट्रफ (गङ्का) के रूप में मध्य और ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है, जो अब लगभग 72° पूर्वी देशांतर और 28° उत्तरी अक्षांश के उत्तर में फैला हुआ है।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश

गुरुवार से रविवार तक दक्षिणी जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है। इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी जिले में बादल छाने के साथ हल्की बारिश।

MP Weather : पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल

  • ग्वालियर, सागर, छतरपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, रायसेन, बैतूल, जबलपुर, सिवनी, रीवा और छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
  • रात का सबसे कम 17 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव एवं शिवपुरी में दर्ज किया गया।
  • दिन का सबसे अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया।
  • सुबह साढ़े आठ से शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में एक मिलीमीटर बारिश हुई।

Madhya Pradesh: 1 जून से अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। इस बार मानसूनी सीजन में 121 प्रतिशत बारिश हुई है यानि अनुमान से 15 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • गुना में सबसे ज्यादा 65.7 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।
  • इंदौर संभाग में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन में कोटा पूरा नहीं हो पाया । सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसून का जोरदार असर रहा। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र संभाग में औसत से ज्यादा बारिश हुई।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 26 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews