MP Weather : एक साथ कई सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, 20 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, तेज हवा-ओलावृष्टि के आसार, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather

MP Weather Alert Today : आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है जिसका प्रभाव से सोमवार-मंगलवार से मौसम में फिर बदलाव दिखेगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 5 और 6 अप्रैल को बादलों और बारिश का दौर भी आएगा। जिसका असर 10 अप्रैल तक रहेगा। इस कारण पारा 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। ग्वालियर में 5 से 10 अप्रैल के बीच फिर से बादल छाने के साथ बारिश के आसार बनेंगे। जबलपुर में 6 और 7 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 8 अप्रैल को एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका प्रभाव 10 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 10 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ने के आसार कम है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत और राजस्थान से हीट वेव नहीं आएगी। 20 अप्रैल तक प्रदेश में लू के आसार कम है, अप्रैल अंत तक गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में 48 घंटों तक बारिश और बादल छाने के आसार

  1. एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज से भोपाल में अगले 3 दिन हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है, जबकि 25 से ज्यादा शहरों में बादल छाए रहने का अनुमान है।
  2. आज से धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी शहडोल और उमरिया में बादल छाए रहेंगे।
  3. आज राजधानी भोपाल इंदौर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल,धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना सहित कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।
  4. 5 अप्रैल को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, उमरिया, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बदला सा रहेगा।

10 अप्रैल तक ऐसा ही रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 4 से 7 अप्रैल तक अप्रैल को हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 4 से 6 अप्रैल तक बूंदाबांदी होने के आसार है, 10 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला सा रहेगा। इसके अलावा 5 और 6 अप्रैल को बादल छाएंगे और तेज हवा के साथ बारिश होगी। इस कारण तापमान 40 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 8 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका असर 10 अप्रैल को नजर आ सकता है। इसके चलते फिलहाल तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पास स्थित है, जो आज जम्मू कश्मीर पहुंचेगा, इससे राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो जाएगा और अरब सागर से नमी आना शुरू होगी।इसके अलावा पश्चिम बंगाल के पास भी चक्रवातीय घेरा बन रहा है, जिससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी आएगी।इधर, एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है। इन 4 सिस्टम के कारण नमी बढ़ते ही आंधी, वर्षा व ओलावृष्टि का असर दिखाई देगा। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत को प्रभावित करने के कारण सात अप्रैल तक अधिकतम तापमान में विशेष बढ़ोतरी होने की संभावना कम ही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews