MP Weather Alert: मप्र में बाढ़ का कहर, 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

IMD WEATHER weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में एक वेदर सिस्टम उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर एक्टिव है, जिसके चलते मध्य प्रदेश (MP Weather)के  ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। आज भी ग्वालियर-चंबल में रेस्क्यू जारी है, टीमें लगातार गांवों में फंसे लोगों को हेलीकॉप्टस से निकालने में जुटी है और सेना के जवान भी मोर्चा संभाले हुए है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद अपनी पैनी नजर जमाए हुए है। आज बुधवार को मौसम विभाग (MP Weather Department) ने फिर भारी बारिश (Heavy Rain) की संभावना जताते हुए एक साथ ऑरेंज और येलो अलर्ट (Red/Orange Alert) जारी किया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बाढ़ के हालात, 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज बुधवार 4 अगस्त 2021 शहडोल, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल, भोपाल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं कहीं बौछारें पड़ने की संभावना हैं। वही श्योपुरकलां और गुना में अति भारी बारिश (Heavy Rain) के साथ ऑरेंज अलर्ट (Orange alert) और राजगढ़,आगर, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर,दतिया, भिंड और मुरैना में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। वही बिजली चमकने और गिरने के साथ 20 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।

यह भी पढ़े.. LIVE: ग्वालियर-चंबल में रेस्क्यू जारी, बाढ़ में फंसे सैकड़ों लोग, VIDEO में देखें पल-पल का अपडेट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश/ पश्चिमोत्तर मध्य प्रदेश क्षेत्र में समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई तक तक फैले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है और अगले 48 घंटों में राजस्थान की तरफ विस्थापित होगा। मध्य पाकिस्तान में अन्य चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) फिरोजपुर, संगरुर, दिल्ली, सीधी और गया, मालदा से होते हुए बांग्लादेश, त्रिपुरा तक विस्तृत है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ मध्योपरी क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप 64 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 28 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है।

पिछले 24 घंटे का हाल, कहां कितनी बारिश

Rainfall dt 04.08.2021
(Past 24 hours)
Guna 78.1
Hoshangabad 23.0
Ratlam 13.0
Shajapur 11.0
Pachmarhi 10.0
Tikamgarh 8.0
Ujjain 7.6
Bhopal 7.4
Bhopal city 4.6
Khajuraho 4.4
Raisen 3.6
Dhar 3.4
Gwalior 3.2
Malanjkhand 1.3
Satna 1.2
Sagar 1.2
Narsinghpur 1.0
Jabalpur 0.8
Chindwara 0.4
Mandla 0.2
Indore 0.2
mm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews