MP Weather : 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, ठंडी हवाओं से मिलेगी राहत, 9 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम

गुरूवार को दिन-रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।मार्च अंत में तेज गर्मी और हीटवेव चलने की संभावना है।
MP Weather

MP Weather Update : मार्च के तीसरे हफ्ते में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना बन रही है, लेकिन इससे पहले वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 12-15 मार्च तक तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी रहेगा।बुधवार गुरूवार को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा, लेकिन 10 से 12Km प्रतिघंटा तक हवा चलने का अनुमान है।

आगामी 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी लेकिन 2-3 दिन बढ़ोतरी की संभावना कम है।आज बुधवार को भोपाल में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हवा की वजह से दिन का पारा 28 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसा ही मौसम इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में भी देखने को मिलेगा।गुरूवार को दिन-रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।मार्च अंत में तेज गर्मी और हीटवेव चलने की संभावना है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

  • दूसरे हफ्ते में तापमान इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक लेकिन भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में सामान्य रहेगा। बादल छाएंगे लेकिन बारिश नहीं।
  • तीसरे हफ्ते में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक तो शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान 19-21 डिग्री रहेगा।इस दौरान पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है ।
  • मार्च अंत में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रीवा और शहडोल संभाग में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री तो भोपाल सहित शेष प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक रहेगा ।जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है ।ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में हीट वेव का असर रहेगा ।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews