मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: 48 घंटों बाद करवट लेगा मौसम, नया सिस्टम होगा एक्टिव, 6 संभागो में बादल-बारिश और तेज हवा के आसार

अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने लगी है और बादल छाने लगे हैं।18से 20 मार्च के बीच 8 संभागों में हल्की से मध्यम बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है।
mp weather

MP Weather Update : अगले 48 घंटों में मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 18 से 20 मार्च के बीच जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल, शहडोल और ग्वालियर संभाग में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आज सोमवार को पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी के आसार है। विदिशा, रायसेन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर में वज्रपात और झंझावात की चेतावनी जारी की गई है।

18 से 20 मार्च के बीच बादल बारिश के आसार

  • 18 मार्च को इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में बादल छाने के साथ पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
  • 19 मार्च को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग में बादल, बारिश, गरज-चमक और आंधी के आसार है।यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • 20 मार्च को दमोह, कटनी, उमरिया-शहडोल में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भोपाल, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी।

वर्तमान में एक्टिव है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, उससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और उत्तर-पश्चिमी एमपी पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है।इससे मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जिससे हवा का रूख बदला हुआ है और नमी आ रही है।
  • 18 मार्च से फिर एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, इसके प्रभाव से बादल बारिश की स्थिति बनेगी। इसके असर से रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में दो-तीन दिनों तक वर्षा हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बादल छा सकते हैं और बूंदाबांदी के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews