MP Weather : कई सिस्टम सक्रिय, 40 जिलों में वर्षा, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

chhattisgarh Weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में लो प्रेशर एरिया रीवा और सतना के आसपास है और दक्षिण-पूर्वी उत्तरप्रदेश के हिस्से में एक ट्रफ लाइन भी एक्टिव है। वही गुजरात के ऊपर भी चक्रवाती घेरा बना है, जिसके प्रभाव से मानसून की एक्टिविटी जारी है। रीवा संभाग में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वही भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत बाकी जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। शेष संभागों के जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। रीवा,सतना समेत कई जगह बारिश का ऑरेंज अलर्ट तो वहीं, सीधी, उमरिया, दमोह समेत कई जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।  आज रविवार को रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और पन्ना जिले में मध्यम से हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

8-9 अगस्त से फिर बदल सकता है मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर रविवार को बिहार की तरफ बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, चंबल, भोपाल, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। विशेषकर सागर, रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है।हालांकि 48 से 72 घंटों में मानसून ट्रफ लाइन उत्तर की ओर खिसक जाएगी। इसके चलते वर्षा के दौर पर ब्रेक लगेगा। 1 जून से अब तक सामान्य से ओवरऑल 13% ज्यादा बारिश हो चुकी है।पूर्वी हिस्से में औसत 15% तक ज्यादा तो पश्चिमी हिस्से में 11% ज्यादा बारिश हुई है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और पन्ना में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
  2. ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में भी हल्की बारिश।
  3. भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना हल्की बारिश।
  4. अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर में हल्की बारिश।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews