MP Weather : नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगी बादलों की आवाजाही, गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update Today : अप्रैल से पहले एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। मार्च अंत में एक साथ 2 अलग अलग पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से फिर बादल छाने के साथ बारिश की संभावनाएं बन रही है। 29-30 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी के आसारा है।  इसके बाद अप्रैल से  प्रदेश के सभी जिलों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और गर्मी का असर तेज होगा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिर बारिश-बिजली के आसार

  • एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 मार्च रात्रि से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे आसमान में बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके असर से आज मंगलवार को उत्तरी छतरपुर, पन्ना, सतना, चित्रकूट, मैहर और रीवा जिलों में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • इसके बाद 29 मार्च को फिर एक नया सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, जिससे अरब सागर से नमी आएगी और  29-30 मार्च को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास एक द्रोणिका और उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। वही विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। 26 एवं 29 मार्च को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने से फिर बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews