MP Weather: चक्रवात का असर, इन संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

weather alert today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद 24 अक्टूबर तक रिमझिम बारिश हो सकती है। इसका कारण राजस्थान में बने सिस्टम से द्रोणिका अरब सागर की तरफ जाना और  बंगाल की खाड़ी से  लगातार मिल रही नमी है। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल में स्ट्रॉन्ग सिस्टम बन रहा है, इसके कारण प्रदेश में 1 हफ्ते बारिश के संकेत है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज सोमवार को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने चमकने का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े..CG Weather: फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, आज 10 अक्टूबर को इंदौर संभाग में अनेक स्थानों पर और भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग में कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ भोपाल, नर्मदापुरम, भोपाल,सागर जिलों में बिजली गिरने और चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल की खाड़ी के चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन प्रदेश से गुजरने के कारण प्रदेश में 20 अक्टूबर के बाद भी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

यह भी पढ़े…UP Weather: 3 दिन वर्षा के आसार, 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान-शहरों का हाल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, हवाओं की रफ्तार दक्षिण-पूर्वी होने से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, ऐसे में अगले 3 दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है। बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम फिर एक्टिव होगा और इसके प्रभाव से 12 अक्टूबर से ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर और उज्जैन में अच्छी बारिश के आसार हैं। 12 से 15 अक्टूबर तक ग्वालियर, चंबल के इलाकों में झमाझम बारिश का अनुमान है। वही बुंदेलखंड और मालवा-निमाड़ में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हो सकती है।

क्या कहता है मौसम विभाग

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार,  वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जाे मध्य प्रदेश की सीमा से लगकर गुजरात हाेते हुए जा रही है। इसके अतिरिक्त एक पश्चिमी विक्षाेभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर बने चक्रवात काे अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। चक्रवात के उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़कर साेमवार काे दक्षिणी मध्य प्रदेश एवं उससे लगे उत्तर प्रदेश पर पहुंचने की संभावना है।इसके प्रभाव से 3-4 दिनों तक बारिश होने के आसार है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का अलर्ट

सोमवार सुबह 9 बजे बीते 24 घंटे के आंकड़े जारी हुए। उसके अनुसार बीते 24 घंटे में दतिया में 36.2, नर्मदापुरम में 15.8, बैतूल में 11.4, नौगांव में 10.2, रीवा में 5.6, सतना में 3, खजुराहो में 1, शिवपुरी में 1, सागर में 0.4, ग्वालियर में 0.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गुना में बूंदाबांदी हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews