MP Weather : आज 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं, ओले गिरने की आशंका, 25 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम, जानें शहरों का हाल

सोमवार को भोपाल जबलपुर समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कहीं कहीं ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है।यह मौसम दो से तीन दिनों तक ऐसा रहेगा, इसके बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोत्तरी होगी।
mp weather

MP Weather Alert Today: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते मध्य प्रदेश का मौसम अचानक से बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज हवा, आंधी के साथ बारिश हुई। फिलहाल 2-3 दिन तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। आज सोमवार को जबलपुर भोपाल समेत 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

25 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 22 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से 24 अप्रैल तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा, लेकिन 25 अप्रैल से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गर्मी पड़ने और तापमान में उछाल आने का अनुमान है। 23 से 25 अप्रैल के बीच हवाएं 10 से 12 किमी प्रतिघंटा की गति से चल सकती है।

आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

  • बैतूल, खरगोन और बड़वानी जिलों में तेज बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं, कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
  • हरदा खंडवा छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
  • भोपाल संभाग के जिलों में और नर्मदा पुरम बुरहानपुर अलीराजपुर धार झाबुआ इंदौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर आगर मालवा गुना अशोकनगर अनूपपुर डिंडोरी जबलपुर नरसिंहपुर सिवनी मंडला बालाघाट दमोह सागर छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
  • सीधी शहडोल उमरिया और मैहर जिले में कहीं-कहीं गम रात रहने की चेतावनी भी जारी की है।
  • बड़वानी, सीहोर, भोपाल/बैरागढ़_एपी, रायसेन/सांची, विदिशा/उदयगिरि, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना/पेंच, सिवनी और बालाघाट में बिजली के साथ मध्यम गरज (50 किमी प्रति घंटे तक की हवा) के साथ-साथ खरगोन हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, शाजापुर, बैतूल, सागर, दमोह, मंडला/कान्हा, डिंडोरी और अनुपपुर/अमरकंटक में दोपहर में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर

वर्तमान में उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, वहीं ईरान के पास एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ बना है। दक्षिणी राजस्थान एवं उससे लगे उत्तरी गुजरात पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तरी ओडिशा तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात अभी भी बना हुआ है दक्षिणी तेलंगाना के पास दो अलग-अलग दिशाओं से आ रही हवाओं का मिलन हो रहा है। इन सभी मौसम प्रणालियों और प्रति चक्रवात के कारण अरब सागर से लगातार नमी आने लगी है और प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews